बीजापुर (वीएनएस)। 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर व्यापक चर्चा की गई तथा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
ग्राम सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा होने के साथ.साथ कानूनन अपराध भी है। 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह प्रतिबंधित है और इसमें शामिल सभी लोगों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
बैठक में अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि शासन द्वारा सामुदायिक भागीदारी और जनजागरूकता के माध्यम से पूरे राज्य को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पंचायत स्तर पर ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित कर बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान उपस्थित सभी ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, बाल विवाह की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें और समाज में जागरूकता फैलाएं।
ग्राम सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे बाल विवाह जैसी कुप्रथा का विरोध करेंगे और अपने पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। आइए हम सब मिलकर बाल विवाह मुक्त पंचायत का निर्माण करें और समाज को एक नई दिशा दें।
जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में विमान क्रैश होने की खबर को जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष...
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी में धार्मिक आयोजन हुए। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में प्रोफेसर कॉल...
महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ...
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा इस वर्ष भी निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। यह आयोजन 3 मई 2026, रविवार...
स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां आरम्भ हो गई है। 55 दिनों के लम्बे अवकाश में बच्चे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में समय व्यतीत करते हैं। ज्यादा
कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल की पहल पर शनिवार रात भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर आराध्य देव की भव्य महाआरती की गई। इस मौके पर सुमधुर भजनों क...