बीजापुर (वीएनएस)। अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने जनपद पंचायत सभाकक्ष आवापल्ली में उसूर ब्लॉक के समस्त विक्रेताओं एवं दुकान संचालकों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर सहायक खाद्य अधिकारी एवं समस्त खाद्य निरीक्षक भी उपस्थित रहे।
बैठक में दुकान संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रमुख रूप से चावल उत्सव, खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, डीडी प्रक्रिया, ट्रैक्टर के माध्यम से भंडारण एवं वितरणए आधार सीडिंग, ई-केवाईसी तथा जर्जर भवनों की स्थिति जैसे मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया गया।
अपर कलेक्टर ने सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वितरण व्यवस्था पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित की जाए, जिससे पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने विक्रेताओं की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। अंत में सभी को शासन के दिशा.निर्देशों का पालन करते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में विमान क्रैश होने की खबर को जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष...
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी में धार्मिक आयोजन हुए। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में प्रोफेसर कॉल...
महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ...
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा इस वर्ष भी निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। यह आयोजन 3 मई 2026, रविवार...
स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां आरम्भ हो गई है। 55 दिनों के लम्बे अवकाश में बच्चे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में समय व्यतीत करते हैं। ज्यादा
कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल की पहल पर शनिवार रात भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर आराध्य देव की भव्य महाआरती की गई। इस मौके पर सुमधुर भजनों क...