CBSE 10th का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Posted On:- 2026-04-15




नई दिल्ली (वीएनएस)। सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं और अब सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। विद्यार्थी अपने रिजल्ट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी जानकारी साझा करते हुए बताया है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल cbse.gov.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा और वे अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। 

सीबीएसई की ओर से जारी की जाने वाली ऑनलाइन मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी। छात्र इसे अस्थायी रूप से डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन इसे आधिकारिक दस्तावेज नहीं माना जाएगा। फाइनल मार्कशीट बाद में सभी विद्यार्थियों को उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएगी।

डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट?
सबसे पहले सीबीएसई के डिजिलॉकर पोर्टल पर जाएं और वहां 10वीं के लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपनी क्लास चुनें, अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन दर्ज करें। अब आप मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज कर डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाएं और अपना रिजल्ट देख लें। 

साइट पर करें चेक
    सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
    होमपेज पर “Class X Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।
    अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरें।
    सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें।
    इसके बाद आपका CBSE 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
    रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।



Related News
thumb

गिरफ्तारी से पहले लिखित में बताना होगा कारण, PHQ के नए निर्देश

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने गिरफ्तारी प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव करते हुए नया निर्देश जारी किया है। अब किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने से पहले ...


thumb

विधायिका में महिला आरक्षण से संबंधित संवैधानिक प्रावधान लागू

सरकार ने लोकसभा और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं की एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने के संवैधानिक प्रावधान को 16 अप्रैल ...


thumb

तीसरी बार उपसभापति बने हरिवंश नारायण सिंह, पीएम मोदी ने दी बधाई

राज्यसभा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक घटना दर्ज हुई। पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


thumb

चुनाव से ठीक पहले TMC विधायक के ठिकानों पर IT का छापा

बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल ...


thumb

लोकसभा में पेश किया गया संविधान संशोधन विधेयक 2026

लोकसभा में गुरुवार को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को पेश करने की मंजूरी मिल गई। महिलाओं के आरक्षण और परिसीमन को लागू करने के उद्देश्य से ल...


thumb

अब विदेशों से भी चंदा ले सकेगी धीरेंद्र शास्त्री की संस्था, गृह मंत...

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बाबा बागेश्वर धाम से जुड़ी संस्था को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।