एमसीबी (वीएनएस)। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा राहत पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब और बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत को प्राथमिकता देते हुए विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं और गांव-गांव पहुंचकर त्वरित सुधार कार्य कर रही हैं।
तेज धूप और बढ़ती जल मांग को देखते हुए विशेष रणनीति के तहत मरम्मत दलों का गठन किया गया है। ये दल सुबह से ही फील्ड में पहुंचकर हैंडपंपों की जांच, मरम्मत और आवश्यक पुर्जों के प्रतिस्थापन का कार्य कर रहे हैं, ताकि किसी भी गांव में पेयजल की समस्या न हो। विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि खराब हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द चालू किया जाए।
इसी क्रम में विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत कुवारपुर में लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंप को सुधारकर पुनः चालू किया गया। इसके शुरू होते ही आसपास के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगा, जिससे भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिली है। स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मरम्मत कार्य होने से उनकी दैनिक जल समस्या दूर हो गई है। उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से ग्रामीण जीवन सुगम हो रहा है।
विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जहां भी हैंडपंप खराब पाए जा रहे हैं, वहां तुरंत मरम्मत की जा रही है। साथ ही भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए नियमित संधारण पर भी जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संसाधनों की उपलब्धता, तकनीकी टीमों की तैनाती और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे जल का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और किसी भी जल समस्या की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...
जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...
बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...
बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...
कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...
बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...