जेजेएम के तहत हर घर जल का निरीक्षण, सरपंच को पानी टैक्स लेने के निर्देश
सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सारंगढ़ विकासखंड के चिखली गांव के स्कूल और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला का पहले अवलोकन किया, फिर बच्चों से बातचीत कर उनके पढ़ाई की स्थिति को जाना। कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन की जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों को समय पर पौष्टिक भोजन मिलना चाहिए। भोजन बनाते समय रसोईया द्वारा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों को जब तक खाना परोसा नहीं जाता तब तक रसोई कमरे को बंद कर रखें।
जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत चिखली गांव में हर घर नल कनेक्शन से पानी पहुंच रहा है, लेकिन पानी टैक्स की वसूली नहीं हो की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव को नियमित पानी टैक्स की वसूली करने सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के...
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य हेतु 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत...
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्...
जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टिकाऊ और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम म...
सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...