‘ज्ञानभारतम् मिशन’ अंतर्गत ज्ञान परम्परा एवं बौद्धिक विकास के साक्ष्य को किया जाएगा संग्रहित

Posted On:- 2026-04-16




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय अंतर्गत ‘‘ज्ञानभारतम् मिशन’’ प्रारंभ किया गया है। राज्य शासन के निर्देशानुसार ‘‘राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान’’ अंतर्गत कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। जिसकी पहली बैठक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह सदस्य सचिव हरेश मण्डावी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सर्वेक्षण हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई, जिसके अनुसार रूपरेखा तैयार कर जिले के ग्राम पंचायतों, नगरपालिका, नगर पंचायत, राज पैलेस, धार्मिक संस्थानों, प्राचीन मंदिर, ट्रस्ट, मठ, विद्यालय, महाविद्यालय स्तर पर सघन संपर्क करते हुए  प्राचीन पाण्डुलिपियों, ताड़पत्रों एवं हस्तलिखित पोथियों में निहित भारत की समृद्ध (ज्ञान परम्परा एवं बौद्धिक) विकास के साक्ष्य को संग्रहित किया जाएगा, ताकि भावी पीढ़ी अपनी इस अमूल्य धरोहर से परिचित हो सके।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी मंडावी द्वारा जनजातीय बाहुल्य जिला होने के कारण विभिन्न समाज प्रमुखों के साथ प्रत्यक्ष भेंट करते हुए उनके निजी, सरकारी दस्तावेजों के माध्यम से जानकारी संग्रहित करने हेतु निर्देश दिये गये। सर्वेक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिले के अंतर्गत नगरपालिका एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी और सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में दायित्व सौंपने के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत स्टेला खलको,  भानुप्रतापदेव शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य चेतन लाल पटेल, सहायक प्राध्यापक शरद ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर पवन मेरिया, जिला मिशन समन्वयक नवनीत पटेल एवं भाषाविद सुकलाल नुरेशिया उपस्थित थे।




Related News
thumb

महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय, भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% ...

राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...


thumb

बिहान योजना से सशक्त बनी धनमती, सेटरिंग प्लेट व्यवसाय से हो रही आत्...

जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...


thumb

बस्तर के आर्थिक क्षितिज पर नई दस्तक : थिंक बी की एंटरप्रेन्योर मीट ...

बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...


thumb

मालेवाही के वनांचल में पहुंचा आधुनिक उपचार, डिजिटल स्वास्थ्य क्रांत...

बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...


thumb

खरीफ सीजन के लिए तैयारी शुरू : 25 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, फार्म...

कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...


thumb

निजी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर, भव्य मेला 24 अप्रैल को

बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...