राजनांदगांव (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-04) अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राजनांदगांव जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र में 3 करोड़ 87 लाख 3 हजार रूपए की लागत से करमरी से ग्वालिनडीह तक 1 किलोमीटर तथा नवागांव से मासूलजोब तक 2.9 किलोमीटर, कुल 3.9 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही जिले में 5 लाख रूपए प्रति भवन की दर से कुल 75 लाख रूपए की लागत से निर्मित 15 अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का भी शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय सिन्हा ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुदृढ़ होगा और विकास को गति मिलेगी। वहीं अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों के माध्यम से ग्रामीणों को आधुनिक डिजिटल सेवाओं से जोडऩे की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है, जहां उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह भूआर्य, अनिता मण्डावी, बिरम बाई मण्डावी, जनपद पंचायत सदस्य रेखा बाई गंधर्व, उभेराम मण्डावी, ओम प्रकाश चन्द्रवंशी, चंद्रिका प्रसाद डड़सेना, रविन्द्र वैष्णव, खिलेश्वर साहू, दिनदयाल साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया होरीलाल साहू, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएस मिश्रा, प्राधिकृत अधिकारी, सेवा सहकारी समिति छुरिया राजेश्वर धुर्वे तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, अटल डिजीटल सुविधा केन्द्र (सीएससी भवन) से जुड़े बिहान समूह केडर एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
महतारी वंदन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को सूचित किया जाता है कि शासन के निर्देशानुसार 30 जून 2026 तक जिले के चिन्हांकित सी.एस.सी. केंद्रों तथ...
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा जिले के दर्री तहसील अंतर्गत ग्...
विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन में आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर म...
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की संभावना को मद्देनजर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार उत्तम प्रसाद जिला क...
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के मार्गदर्श...
बेमेतरा जिले के अंतर्गत तहसील साजा के ग्राम बगलेडी में प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्...