राजनांदगांव (वीएनएस)। राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत दो दिनों में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष 90 दिन से कम आयु वर्ग की 379 किशोरियों का नि:शुल्क एचपीवी टीकाकरण किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज में एचपीवी टीका नि:शुल्क उपलब्ध है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रमाणित है। यह सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को 85 से 99 प्रतिशत तक कम करने में प्रभावी है। टीकाकरण के लिए यू-विन पोर्टल पर पंजीयन किया जा सकता है। साथ ही इच्छुक हितग्राही सीधे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पंजीयन कराकर टीकाकरण के उपरांत प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। यह टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक है और इसके लिए अभिभावकों की सहमति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में टीकाकरण सत्रों के सुचारू संचालन हेतु 32 कोल्ड चेन पॉइंट्स एवं विशेष टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने जिले के सभी अभिभावकों से अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। एचपीवी टीकाकरण संबंधी अधिक जानकारी के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य कार्यकर्ता या मितानिन से संपर्क किया जा सकता है।
महतारी वंदन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को सूचित किया जाता है कि शासन के निर्देशानुसार 30 जून 2026 तक जिले के चिन्हांकित सी.एस.सी. केंद्रों तथ...
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा जिले के दर्री तहसील अंतर्गत ग्...
विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन में आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर म...
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की संभावना को मद्देनजर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार उत्तम प्रसाद जिला क...
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के मार्गदर्श...
बेमेतरा जिले के अंतर्गत तहसील साजा के ग्राम बगलेडी में प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्...