बीजापुर (वीएनएस)। बीजापुर जिले के ग्राम संगमपल्ली तहसील भोपालपटनम में नवीन कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान संचालन हेतु एक भवन उपयुक्त स्थल पर किराये पर लिए जाने हेतु निविदा आमंत्रित किया गया था। जिसे निरस्त कर इच्छुक निविदाकार से निविदा सील बन्द लिफाफे में 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2ः00 बजे तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी सह संयुक्त जिला कार्यालय भवन जिला बीजापुर में पुनः आमंत्रित की जाती है। इच्छुक निविदाकार, निविदा शर्तों के अधीन तकनीकी निविदा एवं वित्तीय निविदा के बंद लिफाफे, एक बड़े लिफाफे में रख कर बंद लिफाफा 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2ः00 बजे तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक सीएसएमसीएल जिला बीजापुर में जमा कर सकेंगे। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त निविदा पर विचार नही किया जावेगा। तकनीकी निविदा 29 अप्रैल 2026 को सांय 4ः00 बजे निविदा मूल्यांकन हेतु गठित समिति के समक्ष खोला जावेगा। निविदा की नियम/शर्तों की जानकारी एवं निविदा प्रपत्र, जिला प्रबंधक सीएसएमसीएल जिला बीजापुर के पक्ष में देय राशि 1180/अक्षरी एक हजार एक सौ अस्सी रूपये जीएसटी सहित का बैंक ड्राफ्ट किसी भी राष्ट्रीकृत बैंक द्वारा जारी जमा कर कार्यालयीन कार्यदिवस में कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला प्रबंधक सीएसएमसीएल जिला बीजापुर से प्राप्त किया जा सकता है।
जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में विमान क्रैश होने की खबर को जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष...
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी में धार्मिक आयोजन हुए। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में प्रोफेसर कॉल...
महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ...
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा इस वर्ष भी निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। यह आयोजन 3 मई 2026, रविवार...
स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां आरम्भ हो गई है। 55 दिनों के लम्बे अवकाश में बच्चे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में समय व्यतीत करते हैं। ज्यादा
कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल की पहल पर शनिवार रात भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर आराध्य देव की भव्य महाआरती की गई। इस मौके पर सुमधुर भजनों क...