सुरंग में अवैध कोयला खनन, ब्लास्टिंग कर बंद करने के निर्देश

Posted On:- 2026-04-20




अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण में लगे लोगों में मचा हड़कंप

रायपुर (वीएनएस)। कोरिया जिला में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन व्यापक कार्रवाई की। रायपुर से पहुंची सेंट्रल प्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने रविवार को देवखोल और भालूमाड़ा क्षेत्रों का निरीक्षण कर अवैध खनन स्थलों का चिन्हांकन किया और उन्हें ब्लास्टिंग कर स्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स, जिसमें खनिज, वन, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे, ने संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। टीम ने बताया कि निरीक्षण के समय मौके पर कोई कोयला या खनन सामग्री नहीं मिली, लेकिन पूर्व में यहां बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। इस कार्रवाई से एक दिन पहले, शनिवार को संयुक्त टीम ने पटना तहसील अंतर्गत देवखोल जंगल में सघन अभियान चलाया था। इस दौरान अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 टन से अधिक कोयला जब्त किया गया। साथ ही कई अवैध सुरंगों को ध्वस्त किया गया, जिनका उपयोग लंबे समय से कोयला निकालने के लिए किया जा रहा था।

अभियान के दौरान टीम ने करीब 150 लंबी सुरंगों के भीतर प्रवेश कर न केवल कोयला बरामद किया था, बल्कि खनन में उपयोग होने वाले उपकरण जैसे फावड़ा, गेती, विद्युत पंप, फुटबॉल पाइप और बड़ी मात्रा में बिजली के तार भी जब्त किए थे।
 
रविवार को की गई कार्रवाई में कोरिया के अलावा सूरजपुर, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर और गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिलों के खनिज अधिकारी, स्थानीय पुलिस, वन एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। 

अधिकारियों ने बताया कि वन एवं खनिज विभाग के साथ-साथ एसईसीएल के समन्वय से इन क्षेत्रों की निगरानी और सख्त की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कोयला खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए चिन्हित स्थानों को ब्लास्टिंग कर बंद किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो सके। साथ ही क्षेत्र में लगातार निगरानी और संयुक्त अभियान जारी रखने की भी बात कही गई है।

इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस तरह के अभियानों को और तेज किया जाएगा।



Related News
thumb

भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम: छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं के ...

छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवाएं...


thumb

जग्गी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में संयुक्त सुनवाई 23 को

छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। पूर्व विधायक अमित जोगी की याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने...


thumb

करेंसी टावर की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रहीं असिस्टेंट चीफ सेक्रेट...

राजधानी के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक ल...


thumb

अक्षय तृतीया पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में इक्षुरस से परमात्मा का ...

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मूलनायक सीमंधर स्वामी व आदिनाथ भगवान क...


thumb

शकुंतला फाउंडेशन द्वारा 151 समाजसेवियों का भव्य सम्मान

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने शनिवार को वृंदावन हॉल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में...