करेंसी टावर की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रहीं असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी...

Posted On:- 2026-04-20




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं। 

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे वे जिम जाने के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं, तभी लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई। अंदर रोशनी और वेंटिलेशन की कमी के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी।

उन्होंने मोबाइल के जरिए अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर तुरंत मदद पहुंची। करीब 20 मिनट की कोशिश के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना के बाद करेंसी टावर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लिफ्ट खराब होने की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन ने सुधार के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। 



Related News
thumb

भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम: छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं के ...

छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवाएं...


thumb

जग्गी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में संयुक्त सुनवाई 23 को

छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। पूर्व विधायक अमित जोगी की याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने...


thumb

अक्षय तृतीया पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में इक्षुरस से परमात्मा का ...

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मूलनायक सीमंधर स्वामी व आदिनाथ भगवान क...


thumb

शकुंतला फाउंडेशन द्वारा 151 समाजसेवियों का भव्य सम्मान

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने शनिवार को वृंदावन हॉल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में...


thumb

सुरंग में अवैध कोयला खनन, ब्लास्टिंग कर बंद करने के निर्देश

कोरिया जिला में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन व्यापक कार्रवाई की।