अक्षय तृतीया पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में इक्षुरस से परमात्मा का स्नात्र पूजन

Posted On:- 2026-04-20




वर्षीतप के तपस्वियों द्वारा चैत्यवन्दन क्रिया व मूक पशुओं की सेवा

रायपुर (वीएनएस)। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मूलनायक सीमंधर स्वामी व आदिनाथ भगवान का इक्षुरस से स्नात्र महोत्सव मनाया जाएगा। 

अक्षय तृतीया के दिन प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का प्रवज्या ग्रहण करने के बाद लगातार 400 दिनों के उपवास का पारणा श्रेयांस कुमार के हाथों इक्षुरस से ही हुआ था। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि तीर्थंकर परमात्मा को भी अपने पूर्व कर्मों के उदय में आने के कारण 400 दिनों तक गोचरी में अन्न नही मिल सका था। पूरी घटना हमें जीवदया की प्रेरणा देती है। 

इस प्रत्यर्थ आज श्रावक श्राविकाओं ने मूक पशुओं को चारा , भोज्य पदार्थ की जीवदया करने का संकल्प लिया है। प्रभु मुनिसुव्रत स्वामी जैन मंदिर व मणिधारी दादाबाड़ी , नवकार नगर द्वारा सीमधर स्वामी जैन मंदिर दादाबाड़ी ट्रस्ट की मंदिर की ईंट को निमंत्रण के प्रतीक स्वरूप देकर कल पत्रिका लेखन में आने का भाव भरा आग्रह किया  अतः आज भैरव सोसाइटी में अध्यक्ष सन्तोष बैद व ट्रस्टीयों  एवं भक्तगणों ने प्रातः 10 बजे शिला का अष्टप्रकारी पूजन कर नवकार नगर में स्थापित किया।



Related News
thumb

भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम: छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं के ...

छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवाएं...


thumb

जग्गी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में संयुक्त सुनवाई 23 को

छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। पूर्व विधायक अमित जोगी की याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने...


thumb

करेंसी टावर की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रहीं असिस्टेंट चीफ सेक्रेट...

राजधानी के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक ल...


thumb

शकुंतला फाउंडेशन द्वारा 151 समाजसेवियों का भव्य सम्मान

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने शनिवार को वृंदावन हॉल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में...


thumb

सुरंग में अवैध कोयला खनन, ब्लास्टिंग कर बंद करने के निर्देश

कोरिया जिला में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन व्यापक कार्रवाई की।