जिले में कृषि आदानों की कालाबाजारी पर रोक लगाने कार्रवाई जारी

Posted On:- 2026-04-20




कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि कैलाश मरकाम के नेतृत्व में जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए सतत निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही इन आदानों से संबंधित कालाबाजारी, जमाखोरी, अधिक मूल्य पर विक्रय, अमानक सामग्री के विक्रय एवं गैर-कृषि उपयोग जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आदिम जाति सहकारी समिति मर्यादित सोनाबाल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था में कई अनियमितताएं पाई गईं। समिति में एक ही पीओएस मशीन से विक्रय किया जा रहा था तथा कृषकों को प्राप्त उर्वरक में भिन्नता पाई गई। इसके अलावा बोर्ड पर स्कंध एवं मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं किया गया था, स्कंध पंजी का संधारण नहीं किया जा रहा था, मांगी गई आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई तथा उर्वरक विक्रय का प्राधिकार पत्र भी उचित स्थान पर प्रदर्शित नहीं पाया गया।

उक्त अनियमितताओं के संबंध में संबंधित संस्था को कारण बताओ सूचना जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसी प्रकार शुक्रवार को विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत साधु कृषि सेवा केंद्र, गम्हरी का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 1060 बैग यूरिया का अवैध भंडारण पाया गया। इस पर उर्वरक नियंत्रण आदेश (एफसीओ-1985) के तहत कार्रवाई करते हुए भंडारित उर्वरक को जब्त कर संबंधित संस्था को सुपुर्दगी में दिया गया है। प्रकरण को आवश्यक कार्रवाई हेतु कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

साथ ही संस्था द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का पालन नहीं किया जाना गंभीर उल्लंघन पाया गया। इस पर कारण बताओ सूचना जारी करते हुए जवाब मांगा गया है तथा प्राधिकार पत्र निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। यह कार्रवाई उप संचालक कृषि कैलाश नाथ मरकाम, उर्वरक निरीक्षक शशिकांत नाग एवं विश्वनाथ मरकाम सहित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की टीम द्वारा की गई।




Related News
thumb

जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से 811 करोड़ के विकास कार्य, राजस्व वसू...

जिले ने विकास और खनिज राजस्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डीएमएफ) क...


thumb

भीषण गर्मी में पशुओं को ’हीट स्ट्रोक’ से बचाने पशुपालन विभाग ने जार...

सरगुजा जिले में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए पशुपालन विभाग ने पशुपालकों और किसानों के लिए एडवायजरी जारी की है। अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. स...


thumb

हीट वेव की चेतावनीः स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, दोपहर में ...

जिले में लगातार बढ़ते तापमान एवं आगामी दिनों में हीट वेव (लू) की संभावित स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, जिला सरगुजा द्वारा आम नागरिकों से विश...


thumb

बिहान योजना से जुड़कर बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ’बिहान’ योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में खुशहाली और स्वावलंबन का नया सवेरा ला रही है। जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्...


thumb

नामांकन एवं सीमांकन के लंबित प्रकरण समय सीमा के अंदर शत प्रतिशत निर...

कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण ह...


thumb

मैनपाट बॉक्साइट खनन : कलेक्टर कुन्दन की दोटूक, 'मुआवजे में कोताही प...

कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय- सीमा की बैठक ली। उन्होंने मैनपाट में बॉक्साईड खनन के सम्बन्ध में मुआवजा प...