रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षाकल के लिए कोरिया जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 4 हजार 855 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केन्द्रों के मुख्य द्वार सुबह 9:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को समय से पहले केन्द्र पहुंचने की सलाह दी गई है।अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केन्द्र पहुंचना अनिवार्य किया गया है, जिससे फ्रिस्किंग और पहचान पत्र सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
ड्रेस कोड के तहत अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा, जबकि गहरे रंग के कपड़े पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनने की अनुमति होगी और किसी भी प्रकार के आभूषण, विशेषकर कान के, वर्जित रहेंगे।परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ आदि ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। केवल काला या नीला बॉल पेन ही साथ लाने की अनुमति होगी। अनुचित साधनों के उपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थिता समाप्त करने की चेतावनी भी दी गई है।
प्रशासन ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सभी केन्द्रों पर आवश्यक संख्या में वीक्षक नियुक्त किए जाएंगे और अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण 24 एवं 25 अप्रैल तक पूर्ण किया जाएगा। इसके अलावा, परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे सभी निर्देशों का पालन करें और समय का विशेष ध्यान रखते हुए परीक्षा में शामिल हों, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित कि...
देशभर में चल रहे “एनीमिया मुक्त भारत” अभियान के तहत कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम...
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में ...
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता वर्मा 23 अप्रैल 2026 को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। आ...
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण जल आपूर्ति स्रोतों की स्थायित्व सुन...
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिले की समस्त निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक 23 अप्रैल को शाम 5.30 बजे मंथन सभा कक्ष में आयोजित क...