देहरादून (वीएनएस)। विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित शिवालय और पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट बुधवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रातः काल चोपता से भगवान की चल-विग्रह डोली ने धाम के लिए प्रस्थान किया, जिसके बाद दोपहर 11:00 बजे शुभ मिथुन लग्न में मंदिर के मुख्य कपाट खोले गए। इस ऐतिहासिक और धार्मिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से आए सैकड़ों श्रद्धालु धाम में उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर "हर-हर महादेव' और "बाबा तुंगनाथ" के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
उल्लेखनीय है कि कपाट खुलने की यह पवित्र प्रक्रिया बीते 20 अप्रैल को शुरू हुई थी, जब बाबा की डोली ने अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ (मर्कटेश्वर मंदिर) से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास भूतनाथ मंदिर में किया था। इसके पश्चात 21 अप्रैल को डोली अपने दूसरे पड़ाव चोपता पहुंची। आज बुधवार को चोपता से धाम पहुंचने पर डोली का भव्य स्वागत किया गया और पारम्परिक रीति-रिवाजों के बीच मुख्य पुजारी द्वारा मंदिर के द्वार खोले गए। कपाट खुलने के उपरान्त भगवान की विशेष पूजा-अर्चना सम्पन्न की गई और लोक कल्याण की कामना की गई।
अब आगामी छह माह तक भक्त भगवान तुंगनाथ के दर्शन इसी धाम में कर सकेंगे। प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा यात्रा के सफल संचालन के लिए सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं।
लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हों रहे हैं। सभी प...
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने दिल दहला दिया। ट्रक, ट्रेलर, ...
पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी घमासान के बीच कुमारगंज से एक बेहद तनावपूर्ण और हिंसक घटना सामने आई है, जिसने पूरे सियासी माहौल को और भड़का दिया है। भा...
लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हों रहे हैं। सभी प...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आयोग ने...