बंगाल चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, भागकर बचाई जान

Posted On:- 2026-04-23




कोलकाता (वीएनएस)। पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी घमासान के बीच कुमारगंज से एक बेहद तनावपूर्ण और हिंसक घटना सामने आई है, जिसने पूरे सियासी माहौल को और भड़का दिया है। भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर भीड़ द्वारा कथित हमला किए जाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई होती दिख रही है। 

इस हमले में उनके कान से खून निकलता भी नजर आया, जिसके बाद उन्हें अपनी जान बचाकर बॉडीगार्ड के साथ मौके से निकलना पड़ा। इस घटना के बाद भाजपा नेता ने सत्ताधारी टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे सियासी साजिश करार दिया है।

घटना के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके पोलिंग एजेंट्स को 8-10 बूथों से जबरन बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन उन्होंने खुद हस्तक्षेप कर उन्हें वापस अंदर जाने दिलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह बूथ नंबर 24 पर स्थिति देखने पहुंचे, तो उन पर और उनकी टीम पर हमला किया गया, ताकि डर का माहौल बनाया जा सके। 

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद थे, लेकिन उस समय उनके साथ सिर्फ उनका बॉडीगार्ड था। सुवेंदु सरकार ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं और इसी डर के कारण टीएमसी के लोग इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं। 




Related News
thumb

दोपहर तीन बजे तक बंगाल में 78.77, तमिलनाडु में 70% मतदान

लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हों रहे हैं। सभी प...


thumb

ड्रमंडगंज घाटी में भीषण हादसा: 12 की मौत, आग में जिंदा जले लोग

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने दिल दहला दिया। ट्रक, ट्रेलर, ...


thumb

दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18 तो तमिलनाडु में 56.81% वोटिंग

लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हों रहे हैं। सभी प...


thumb

खरगे के बयान पर चुनाव आयोग सख्त, 24 घंटे में मांगा जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आयोग ने...


thumb

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले

विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित शिवालय और पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट बुधवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के ...