राजनांदगांव (वीेएनएस)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों में प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग, पहचान सत्यापन एवं कक्षों में बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों एवं ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को परीक्षा प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी एवं नकल-मुक्त संपन्न कराने निर्देशित किया। साथ ही व्यापम द्वारा जारी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए सभी प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने अभ्यर्थियों से भी अनुशासन बनाए रखने एवं प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि जिले में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा हेतु कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु सुरक्षा व्यवस्था, फ्लाइंग स्क्वॉड, प्रेक्षक दल, फ्रिस्किंग एवं निगरानी की समुचित व्यवस्था की गई थी।
श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दि...
स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधु...
राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25...
छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपु...
प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजन...