पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख, पढ़ाई के साथ मिला रोजगार

Posted On:- 2026-04-27




अम्बिकापुर (वीेएनएस)। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र की रहने वाली शाम कुमारी पहाड़ी कोरवा की सफलता की कहानी अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के पहल पर शाम कुमारी को स्वास्थ्य विभाग में रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जिससे अब वे अपनी उच्च शिक्षा का सपना स्वयं के दम पर पूरा कर रही हैं।

विकासखंड लुंड्रा के ग्राम पंचायत चिरमुण्डा निवासी शाम कुमारी वर्तमान में बी.एससी. (B.Sc.) अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। शिक्षा के प्रति उनके जज्बे और आर्थिक आत्मनिर्भरता की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें ’शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवापारा’ में वार्ड आया (Ward Aya) के पद पर पदस्थ किया गया है।

पढ़ाई का खर्च अब खुद उठा सकेंगी शाम कुमारी

अपनी खुशी साझा करते हुए शाम कुमारी कहती हैं कि उच्च शिक्षा प्राप्त करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन रोजगार मिलने से अब राह आसान हो गई है। उन्होंने बताया, मैं बहुत खुश हूँ कि मुझे रोजगार का अवसर मिला है। अब मैं अपनी आगे की पढ़ाई का खर्च खुद उठा सकती हूँ और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद कर सकती हूँ।

विशेष पिछड़ी जनजातियों के प्रति संवेदनशील है प्रशासन

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों (PVTG) के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। जिला प्रशासन की पहल पर डीएमएफ मद से शिक्षित पहाड़ी कोरवा युवक युवती को स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय और वार्ड आया के 30 पदों पर नियुक्ति किया गया है। शाम कुमारी ने इस अवसर के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन सरगुजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहाड़ी कोरवा समुदाय के लिए शासन द्वारा उठाए जा रहे ये कदम समाज में नया हौसला भर रहे हैं।

शाम कुमारी का चयन न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह क्षेत्र के अन्य पहाड़ी कोरवा छात्र-छात्राओं के लिए भी एक संदेश है कि शासन की योजनाओं और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।




Related News
thumb

किसी भी कानूनी लड़ाई में स्वयं को कमजोर न समझें : न्यायाधीश हिमांशु...

श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दि...


thumb

100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान

स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधु...


thumb

राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस पर जनजागरण अभियान

राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25...


thumb

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुआ सिधमा का सफर

प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजन...


thumb

कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं क...

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर जितेंद्र यादव...