रायपुर (वीएनएस)। राजधानी में सोमवार देर रात सनसनीखेज वारदात में 16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कुश बाघ के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने कुश बाघ के गर्दन पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में उसका एक साथी भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन थाना का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीसीपी सेंट्रल उमेश प्रसाद गुप्ता और एसीपी रमाकांत साहू ने परिजनों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, काशीराम नगर क्षेत्र के कुछ बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं, जबकि पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायतों में तरल अपशिष्ट (लिक्विड वेस्ट) के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए विकेन्द्रित अपशिष्ट जल श...
जल जीवन मिशन, जिसे हर घर जल के रूप में भी जाना जाता है, भारत सरकार का एक अत्यंत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत के हर ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में श्रम विभाग के कार्यों और योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए...
नगर पालिका परिषद कवर्धा में आज परिषद की बैठक आयोजित किया गया, बैठक में लाये गये समस्त प्रस्तावों पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विस...
अम्बिकापुर उपसंचालक रोजगार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती हेतु 13 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन हेतु तिथि निर्धारित थी। ऑनलाइन पंजीकृत ...
नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए विकास को नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया।