बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जनभागीदारी से जल स्वावलंबन की नई मिसाल

Posted On:- 2026-04-28




रायपुर(वीएनएस)।जल जीवन मिशन, जिसे हर घर जल के रूप में भी जाना जाता है, भारत सरकार का एक अत्यंत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत के हर घर में व्यक्तिगत नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है।  बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल योजना अब केवल पाइपलाइन बिछाने तक सीमित नहीं रह गई है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन  में यह योजना ग्रामीण सशक्तिकरण और सामूहिक जिम्मेदारी का एक सशक्त प्रतीक बनकर उभरी है। ग्रामीण अब जल उपभोक्ता मात्र नहीं, बल्कि जल प्रणालियों के संरक्षक और प्रबंधक बन गए हैं।

जनभागीदारी से जल कर की बड़ी उपलब्धि

योजना की सफलता का सबसे बड़ा आधार ग्रामीण परिवारों की स्वैच्छिक सहभागिता है। जिले में प्रशासनिक प्रयासों और ग्रामीणों के उत्साह का ही परिणाम है कि अब तक 22 लाख 57 हजार रुपये की जल कर (Water Tax) राशि संकलित की जा चुकी है। यह राशि न केवल आर्थिक सहयोग है, बल्कि जल व्यवस्था के प्रति ग्रामीणों की जवाबदेही का प्रमाण भी है।

बुनियादी ढांचे का हो रहा सुदृढ़ीकरण

संकलित जल कर का उपयोग पूरी तरह से ग्रामीण जल प्रणालियों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है। प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुसार इस राशि से पाइपलाइन और नलों में आई तकनीकी खराबी को तुरंत ठीक किया जा रहा है। जल आपूर्ति प्रणाली का नियमित रखरखाव  ताकि पानी की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे, इसके साथ ही भू-जल संवर्धन और जल संरक्षण के दीर्घकालिक कार्यों पर जोर दिया जा रहा है।

ग्राम सभाओं में सजगता

जिला प्रशासन ने इस व्यवस्था को पारदर्शी और टिकाऊ बनाने के लिए ग्राम सभाओं को मंच बनाया है। हाल ही में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में जल कर के उपयोग और जल संरक्षण पर व्यापक चर्चा की गई। ग्रामीणों ने न केवल कर का भुगतान किया है, बल्कि गांव की जल संपत्ति की रक्षा का संकल्प भी लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि ग्रामीणों की यही सक्रियता भविष्य में जल संकट से निपटने और जल स्वावलंबन के लक्ष्य को प्राप्त करने में निर्णायक साबित होगी।



Related News
thumb

एमसीबी के 'JOSH' मॉडल की प्रदेशभर में गूंज मुख्य सचिव ने दिए सभी जि...

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की अभिनव पहल “जर्नी ऑफ सैनिटेशन हाइजीन (JOSH) अब पूरे छत्तीसगढ़ के लिए स्वच्छता और स्वरोजगार का मॉडल बन गई है।


thumb

जगरगुण्डा में बनेगी एजुकेशन सिटी : प्रशासनिक अधिकारियों ने किया दंत...

जिले के जगरगुण्डा में एजुकेशन सिटी के निर्माण की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ी और दूरदर्शी पहल की है। कलेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में इस महत्वाकांक...


thumb

कलेक्टर बीएस उइके ने बिहान रसोई का किया शुभारंभ

कलेक्टर बीएस उइके ने लखपति दीदी पहल अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत शासकीय आईटीआई मजरकट्टा परिसर में स्थापित बिहान रसोई का कल ...


thumb

आर.बी.सी. 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 5 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रुपए क...


thumb

दुर्घटना में मृतक के परिजन को 2 लाख रुपए प्रतिकर सहायता राशि स्वीकृत

दावा निपटान आयुक्त एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा दुर्घटना में मृतक के परिजन को हुए अपहानि को दृष्टिगत रखते हुए दो लाख रूपए की प्रतिकर सहायता ...


thumb

पंचायती राज दिवस पर धमतरी में ग्राम सभाओं के माध्यम से विकास और जनभ...

पंचायती राज दिवस के अवसर पर धमतरी जिले में ग्राम लोकतंत्र का सशक्त और जीवंत स्वरूप देखने को मिला। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत...