सुकमा (वीएनएस)। जिले के जगरगुण्डा में एजुकेशन सिटी के निर्माण की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ी और दूरदर्शी पहल की है। कलेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी। यह कदम जगरगुण्डा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद बनकर उभरा है।
इसी क्रम में कलेक्टर द्वारा गठित 8 सदस्यीय अधिकारियों की विशेष टीम ने दंतेवाड़ा जिले की जावंगा एजुकेशन सिटी का अध्ययन भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। टीम ने आस्था, गुरुकुल, सक्षम, डीएवी, आईटीआई, ऑडिटोरियम, मेस, एकलव्य खेल परिसर एवं कन्या शिक्षा परिसर जैसे संस्थानों में जाकर शैक्षणिक, तकनीकी और प्रायोगिक संसाधनों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरे से टीम को जावंगा मॉडल की सफल कार्यप्रणाली और व्यवस्थागत ढांचे की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई।
निरीक्षण के दौरान टीम में शामिल सहायक आयुक्त हेमंत सिन्हा, तहसीलदार योपेंद्र पात्रे, कार्यपालन अभियंता हिलोन ध्रुव, रविंद्र ताती, त्रिवेणीकांत गजेंद्र, एसडीओ गौरव सोनकिया, पीके प्रधानी एवं सहायक परियोजना समन्वयक आशीष राम को एजुकेशन सिटी जावंगा की विस्तृत जानकारी एपीसी समग्र शिक्षा दंतेवाड़ा राजेंद्र पांडे द्वारा दी गई। प्राप्त अनुभव और तथ्यात्मक आंकड़ों के आधार पर अब जगरगुण्डा में एजुकेशन सिटी के निर्माण की रूपरेखा को और अधिक सशक्त व व्यावहारिक बनाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट 2026 में जगरगुण्डा में एजुकेशन सिटी बनाने की घोषणा की थी। प्रशासन द्वारा तेजी से किए जा रहे प्रयास यह संकेत देते हैं कि यह परियोजना जल्द ही जमीन पर आकार लेगी। यह एजुकेशन सिटी क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी तथा जगरगुण्डा को विकास के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सरकार द्वारा कांकेर जिले मंे 13 नए उच्च स्तरीय पुलों की स्वीकृति दी गई है। इन पुलों के निर्माण से लोगों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। बारिश ...
दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड अंतर्गत ग्राम गुमड़ा में आज एक नई क्रांति की सुखद आहट सुनाई दे रही है। यह कहानी किसी बड़े उद्योगपति की नहीं, बल्कि ...
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार आगामी जनगणना को सरल, सटीक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वगणना (सेल्फ ...
छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार...
वन मंडल केशकाल प्रांगण में जिला यूनियन स्तरीय तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यशाला 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य तेंदूपत्ता संग्रहण कार...
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों...