जिले में 13 नए उच्च स्तरीय पुलों की स्वीकृति, ग्रामीणों को मिलेगा बारहमासी आवागमन की सुविधा

Posted On:- 2026-04-28




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। सरकार द्वारा कांकेर जिले मंे 13 नए उच्च स्तरीय पुलों की स्वीकृति दी गई है। इन पुलों के निर्माण से लोगों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। बारिश के दिनों में अब उन्हें नदी-नालों को पार करने की जोखिम नहीं लेना पड़ेगा। कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के बेचाघाट पुल भी इसमें शामिल है, नक्सली दबाव के कारण इस पुल के निर्माण नहीं हो पा रहा था, जो अब प्रगतिरत है।

लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग कांकेर के कार्यपालन अभियंता राजेन्द्र सोनकर से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले में 13 नए उच्च स्तरीय पुल स्वीकृत किए गए हैं। रावघाट में मेढकी नदी पर 512 लाख 97 हजार रूपए की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसी प्रकार सोनपुर-नारायणपुर मार्ग में कोटरी नदी पर बेचाघाट में 1552 लाख 26 हजार रूपए की लागत से पुल का निर्माण हो रहा है। भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ मार्ग में खंडी नदी पर 617 लाख 92 हजार रूपए की लागत से पुल निर्माण के कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार कांकेर-देवरी मार्ग में चिनार नदी पर 898 लाख 09 हजार रूपए की लागत से पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। 

इन उच्च स्तरीय पुलों के अलावा शासन द्वारा कांकेर जिले में अंतागढ़-बेड़मा मार्ग में निर्गुण नाला पर पुल निर्माण के लिए 382 लाख 40 हजार रूपए, चारामा के पास सिरसिदा नाला में पुल निर्माण के लिए 899 लाख 60 हजार रूपए, कोरर के पास जंजालीपारा में पुल निर्माण हेतु 422 लाख 54 हजार रूपए, संबलपुर से सिलपट मार्ग में संबलपुर नाला में पुल निर्माण के लिए 387 लाख 37 हजार रूपए, चारामा विकासखण्ड के टांहकापार में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण हेतु 2806 लाख 90 हजार रूपए, ईच्छापुर-घोटिया मार्ग में दूध नदी पर पुल निर्माण के लिए 653 लाख 09 हजार रूपए और ताड़ोकी में निब्रा (मेढकी) नदी पर पुल निर्माण के लिए 612 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह सभी कार्य टेंडर प्रक्रिया पर हैं। इसी प्रकार कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के छोटेबेठिया के बेलगाल में पुल निर्माण के लिए 410 लाख 38 हजार रूपए और भानुप्रतापपुर-पखांजूर मार्ग में पासंगी नाला पर पुल निर्माण के लिए 574 लाख 43 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन कार्यों के लिए तकनीकी स्वीकृति प्रक्रियाधीन है।



Related News
thumb

शासकीय आवास पर प्रशासन की सख्ती- अवैध कब्जा हटाकर मकान कराया खाली’

प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अध...


thumb

प्राकृतिक आपदाओं से मृत्यु के प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 20 ...

कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा...


thumb

प्रकृति की गोद में सजी ग्राम सभाएं, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों प...

24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खु...


thumb

एसडीएम ने सैचुरेशन शिविरों में योजनाओं की दी जानकारी, जनगणना 2027 क...

कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य ...


thumb

सुदूर अंचलों में विकास की दस्तक : अपर कलेक्टर ने किया कांडलापरती सै...

भोपालपटनम ब्लॉक के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने कांडलापरती में आय...


thumb

प्रशासन की संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई, रेत परिवहन के बनाए ग...

बीजापुर जिले के तहसील भोपालपटनम में स्थित ग्राम कोण्डामौसम जो कि ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के अंतर्गत आता है में रेत खनन हेतु नदी के प्रवाह को अवरूद्ध...