बीजापुर (वीएनएस)। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन शिविरों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर नियद नेल्लानार 2.0 एवं बस्तर मुन्ने जैसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की।
एसडीएम कौशल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी संभव है जब पात्र हितग्राही अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को खुलकर सामने रखें। उन्होंने ग्रामीणों को अपने गांव और व्यक्तिगत स्तर की समस्याओं को शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताने के लिए प्रेरित किया ताकि उन्हें पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्रामीण समय पर अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और सैचुरेशन शिविर में सही जानकारी उपलब्ध कराएं।
इस अवसर पर एसडीएम कौशल ने आगामी जनगणना 2027 को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने जनगणना की महत्ता बताते हुए कहा कि यह देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जनगणना कार्य के दौरान आने वाले कर्मचारियों को सहयोग दें और सही व सटीक जानकारी प्रदान करें। यह पहल प्रशासन द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अध...
कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा...
24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खु...
भोपालपटनम ब्लॉक के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने कांडलापरती में आय...
बीजापुर जिले के तहसील भोपालपटनम में स्थित ग्राम कोण्डामौसम जो कि ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के अंतर्गत आता है में रेत खनन हेतु नदी के प्रवाह को अवरूद्ध...