बीजापुर (वीएनएस)। बीजापुर जिले के तहसील भोपालपटनम में स्थित ग्राम कोण्डामौसम जो कि ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के अंतर्गत आता है में रेत खनन हेतु नदी के प्रवाह को अवरूद्ध कर सड़क बनाने की जानकारी प्रकाश में आने के उपरांत कलेक्टर बीजापुर संबित मिश्रा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भोपालपटनम द्वारा तहसीलदार भोपालपटनम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भोपालपटनम के साथ तत्काल मौके पर जाकर नदी के प्राकृतिक प्रवाह को सामान्य किया गया।
ग्राम पंचायत पंचायत अटुकपल्ली, तहसील भोपालपटनम के आश्रित ग्राम कोण्डामौसम के खसरा नंबर 01 कुल रकबा 71.308 हेक्टेयर में से रकबा 2.023 हेक्टेयर में रेत खदान कोण्डामौसम-1 उत्खननपट्टा 08 दिसम्बर 2023 से 07 दिसम्बर 2028 तक ग्राम पंचायत अटुकपल्ली को स्वीकृत है। उक्त रेत खदान कोण्डामौसम-1 हेतु पर्यावरणीय स्वीकृति 08 सितम्बर 2023 को एवं जलवायु सम्मिति 05 सितम्बर 2023 नवीनीकरण 24 जनवरी 2025 प्राप्त है।
नियमानुसार रेत खदान संचालन हेतु सरपंच, ग्राम पंचायत अटुकपल्ली को उत्खनन कार्य अनुमति
15 जनवरी 2024 को प्रदान की गई है। स्वीकृत रेत खदान में नियमानुसार रेत उत्खनन के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा निगरानी की जा रही है एवं स्वीकृत रेत खदान क्षेत्र के बाहर नदी में मुरूम और रेत डालकर सड़क बनाये जाने पर उक्त सड़क को जिला प्रशासन द्वारा हटाया गया है।
उत्खननपट्टा के नियम/शर्तों एवं पर्यावरण स्वीकृति के विपरीत अथवा स्वीकृत क्षेत्र से बाहर रेत उत्खनन पाये जाने पर जिला प्रशासन द्वारा संबंधितों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अध...
कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा...
24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खु...
कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य ...
भोपालपटनम ब्लॉक के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने कांडलापरती में आय...