बीजापुर (वीएनएस)। भोपालपटनम ब्लॉक के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने कांडलापरती में आयोजित सैचुरेशन शिविर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित सचिव, पटवारी एवं सरपंच को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
अपर कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें ‘‘बस्तर मुन्ने‘‘ एवं नियद नेल्लानार 2.0 योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की गई कि वे सैचुरेशन अभियान को सफल बनाने में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं और आवश्यकताओं को भी गंभीरता से सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके पश्चात उन्होंने सफीमरका और बड़ेकाकलेर ग्रामों का दौरा किया जहां निर्माणाधीन स्कूल भवन, आंगनबाड़ी केंद्र तथा पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत सहित ब्लॉक स्तरीय अन्य अधिकारी गण मौजूद थे। यह निरीक्षण न केवल प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि दूरस्थ क्षेत्रों में भी विकास की रोशनी समान रूप से पहुँचे।
प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अध...
कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा...
24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खु...
कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य ...
बीजापुर जिले के तहसील भोपालपटनम में स्थित ग्राम कोण्डामौसम जो कि ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के अंतर्गत आता है में रेत खनन हेतु नदी के प्रवाह को अवरूद्ध...