बीजापुर (वीएनएस)। 24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खुले प्राकृतिक वातावरण में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पेड़ों की छांव में आयोजित इस सभा में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
सभा के दौरान महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं, संकट की स्थिति में सहायता हेतु महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी विस्तार से प्रदान की गई। उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि विपरीत परिस्थितियों में ये सेवाएं उनके लिए कैसे सहारा बन सकती हैं। वहीं, ग्राम पंचायत चिन्नाकवाली में भी ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सरपंच, सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, घरेलू हिंसा से संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों को महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग और महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही सखी केंद्र में उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं और बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अध...
कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा...
कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य ...
भोपालपटनम ब्लॉक के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने कांडलापरती में आय...
बीजापुर जिले के तहसील भोपालपटनम में स्थित ग्राम कोण्डामौसम जो कि ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के अंतर्गत आता है में रेत खनन हेतु नदी के प्रवाह को अवरूद्ध...