प्राकृतिक आपदाओं से मृत्यु के प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Posted On:- 2026-04-28




बीजापुर (वीएनएस)। कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। 

जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु में मृतक विनय कुरसम के निकटतम वारिस उनके पिता दिलीप कुरसम, मृतक सीताक्का कारम के निकटतम वारिस उनके पति रामा कारम एवं मृतक सरादू यादव के निकटतम वारिस उनके पिता आशाराम यादव प्रत्येक परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह नदी-नाले के पानी में डुबने से मृत्यु में मृतक कोन्दा सोड़ी के निकटतम वारिस उनके पिता बुधराम सोड़ी तथा आग से जलने से मृत्यु में मृतिका सविता पूनेम के निकटतम वारिस उनके पिता पूनेम राजू सहित प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए कुल 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।




Related News
thumb

शासकीय आवास पर प्रशासन की सख्ती- अवैध कब्जा हटाकर मकान कराया खाली’

प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अध...


thumb

प्रकृति की गोद में सजी ग्राम सभाएं, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों प...

24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खु...


thumb

एसडीएम ने सैचुरेशन शिविरों में योजनाओं की दी जानकारी, जनगणना 2027 क...

कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य ...


thumb

सुदूर अंचलों में विकास की दस्तक : अपर कलेक्टर ने किया कांडलापरती सै...

भोपालपटनम ब्लॉक के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने कांडलापरती में आय...


thumb

प्रशासन की संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई, रेत परिवहन के बनाए ग...

बीजापुर जिले के तहसील भोपालपटनम में स्थित ग्राम कोण्डामौसम जो कि ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के अंतर्गत आता है में रेत खनन हेतु नदी के प्रवाह को अवरूद्ध...