सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम पर खाद्य सामग्रियों की सघन जांच अभियान

Posted On:- 2026-04-28




कोण्डागांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के थीम के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराना है। 

अभियान के सुचारू रूप से संचालन के लिये कलेक्टर द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल का गठन किया गया है। इसी क्रम में औषधि जांच दल के द्वारा 27 अप्रैल 2026 को 06 कॉस्मेटिक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, सभी दुकान के संचालकों को क्रय विक्रय दस्तावेजों के संधारण, एक्सपायर्ड कॉस्मेटिक्स का पृथक संधारण, प्रोडक्ट में बैच न0 सहित अन्य जानकारी युक्त जांच कर क्रय करने संबंधी निर्देश दिये गये। माजिसा एजेंसी, विकास नगर से एक कॉस्मेटिक का सैंपल जांच हेतु राज्य के परीक्षण प्रयोगशाला में भेजा गया तथा खाद्य जांच दल द्वारा विभिन्न गुपचुप ठेला, मोमो सेंटर, चाट कॉनर एवं डोसा सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी संचालकों को व्यक्तिगत स्वच्छता (हाथों में ग्लावस, कैप, एप्रन का उपयोग) एवं परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही खाद्य पदार्थों में उपयोग होने वाली कच्ची सामग्री जैसे प्याज, टमाटर आदि को ताजा काटकर उपयोग करने एवं खाद्य रंग का प्रयोग निर्धारित मानक (100 पीपीएम / 1 ग्राम प्रति 10 किग्रा खाद्य सामग्री) के अनुसार ही करने के निर्देश दिए गए। यह अभियान लगातार 15 दिनों तक चलाया जायेगा, जिसमें जांच दल के द्वारा शासन के द्वारा दिये गये निर्देशों के आधार पर निरीक्षण एवं कार्यवाही की जावेगी।




Related News
thumb

शासकीय आवास पर प्रशासन की सख्ती- अवैध कब्जा हटाकर मकान कराया खाली’

प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अध...


thumb

प्राकृतिक आपदाओं से मृत्यु के प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 20 ...

कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा...


thumb

प्रकृति की गोद में सजी ग्राम सभाएं, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों प...

24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खु...


thumb

एसडीएम ने सैचुरेशन शिविरों में योजनाओं की दी जानकारी, जनगणना 2027 क...

कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य ...


thumb

सुदूर अंचलों में विकास की दस्तक : अपर कलेक्टर ने किया कांडलापरती सै...

भोपालपटनम ब्लॉक के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने कांडलापरती में आय...


thumb

प्रशासन की संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई, रेत परिवहन के बनाए ग...

बीजापुर जिले के तहसील भोपालपटनम में स्थित ग्राम कोण्डामौसम जो कि ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के अंतर्गत आता है में रेत खनन हेतु नदी के प्रवाह को अवरूद्ध...