केशकाल में जिला यूनियन स्तरीय तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यशाला का हुआ आयोजन

Posted On:- 2026-04-28




कोंडागांव (वीएनएस)। वन मंडल केशकाल प्रांगण में जिला यूनियन स्तरीय तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यशाला 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य को सुव्यवस्थित, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह (भारतीय वन सेवा), वन संरक्षक कैम्पा रायपुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिव्या गौतम, प्रबंध संचालक एवं वन मंडलाधिकारी, वन मंडल केशकाल ने की। इस अवसर पर नंदकुमार सिंहा, उप प्रबंध संचालक केशकाल एवं सुषमा जे. नेताम, उप वनमंडलाधिकारी केशकाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान तेंदूपत्ता संग्रहण एवं क्रय प्रक्रिया में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि केवल उच्च गुणवत्ता एवं मानक अनुरूप तेंदूपत्तों की ही खरीदी की जाए। दागयुक्त, टूटे-फूटे, अत्यधिक मोटे अथवा अनुपयुक्त पत्तों को खरीद से बाहर रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही, मानक बोरा के अनुरूप ही संग्रहण एवं संकलन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

इसके अतिरिक्त, फड़ों के समुचित रख-रखाव, नियमित निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। संग्रहित तेंदूपत्तों को परिवहन तक सुरक्षित रखने तथा किसी भी प्रकार की क्षति से बचाने हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मचारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए, ताकि वन विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यशाला में वन मंडल केशकाल अंतर्गत सभी परिक्षेत्र अधिकारी (केशकाल, फरसगांव, बड़ेडोंगर, बड़ेराजपुर), पोषक अधिकारी, प्रबंधक, फड़ अभिरक्षक तथा बड़ी संख्या में संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

शासकीय आवास पर प्रशासन की सख्ती- अवैध कब्जा हटाकर मकान कराया खाली’

प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अध...


thumb

प्राकृतिक आपदाओं से मृत्यु के प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 20 ...

कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा...


thumb

प्रकृति की गोद में सजी ग्राम सभाएं, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों प...

24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खु...


thumb

एसडीएम ने सैचुरेशन शिविरों में योजनाओं की दी जानकारी, जनगणना 2027 क...

कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य ...


thumb

सुदूर अंचलों में विकास की दस्तक : अपर कलेक्टर ने किया कांडलापरती सै...

भोपालपटनम ब्लॉक के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने कांडलापरती में आय...


thumb

प्रशासन की संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई, रेत परिवहन के बनाए ग...

बीजापुर जिले के तहसील भोपालपटनम में स्थित ग्राम कोण्डामौसम जो कि ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के अंतर्गत आता है में रेत खनन हेतु नदी के प्रवाह को अवरूद्ध...