आर.बी.सी. 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

Posted On:- 2026-04-28




महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 5 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सिंघी के मृतक द्रोण निषाद के पिता मदन निषाद के लिए, मृतक दुष्यत निषाद के पिता डगेश्वर निषाद एवं पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम अरण्ड के मृतक कुमार सिंह मरकाम की पत्नी अहिल्या बाई ध्रुव के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

इसी तरह विद्युत तार की चपेट में आने से मृत्यु होने पर सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम लिमउगुड़ा के मृतक सेतलाल साव की पत्नी बालमोती साव के लिए तथा आकाशीय बिलजी गिरने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सुखीपाली के मृतक तीर्थराज भोई की पत्नी हेमकुमारी भोई के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।




Related News
thumb

मज़दूरी छोड़ खेती में रचा इतिहास : ललित यादव की 'मल्टी-फार्मिंग' से...

दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड अंतर्गत ग्राम गुमड़ा में आज एक नई क्रांति की सुखद आहट सुनाई दे रही है। यह कहानी किसी बड़े उद्योगपति की नहीं, बल्कि ...


thumb

डिजिटल जनगणना : अब ग्रामीण स्वयं दर्ज करेंगे अपना विवरण

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार आगामी जनगणना को सरल, सटीक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वगणना (सेल्फ ...


thumb

सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम पर खाद्य सामग्रियों की ...

छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार...


thumb

केशकाल में जिला यूनियन स्तरीय तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यशाला का हुआ आ...

वन मंडल केशकाल प्रांगण में जिला यूनियन स्तरीय तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यशाला 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य तेंदूपत्ता संग्रहण कार...


thumb

कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ...

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों...


thumb

एमसीबी के 'JOSH' मॉडल की प्रदेशभर में गूंज मुख्य सचिव ने दिए सभी जि...

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की अभिनव पहल “जर्नी ऑफ सैनिटेशन हाइजीन (JOSH) अब पूरे छत्तीसगढ़ के लिए स्वच्छता और स्वरोजगार का मॉडल बन गई है।