गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर बीएस उइके ने लखपति दीदी पहल अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत शासकीय आईटीआई मजरकट्टा परिसर में स्थापित बिहान रसोई का कल शाम फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि बिहान रसोई ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि लखपति दीदी पहल से जुड़ी महिला स्वसहायता समूहों को इस रसोई के माध्यम से नियमित आय का अवसर मिलेगा, साथ ही इनके द्वारा तैयार किए जाने वाले पौष्टिक एवं स्वच्छ नाश्ता, भोजन सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजन से जिलेवासियों को इसका लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने महिलाओं द्वारा तैयार व्यंजनों की सराहना करते हुए समूहों को गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान बिहान दीदीयों द्वारा बनाएं गए छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को चखा।
अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में बिहान रसोई में 04 दुकानें संचालित की जा रही है। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी रसोई संचालन की जानकारी ली और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जनपद सीईओ केएस नागेश, डीपीएम रमेश वर्मा पतंजल मिश्रा सहित बिहान समूह संगठन के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सरकार द्वारा कांकेर जिले मंे 13 नए उच्च स्तरीय पुलों की स्वीकृति दी गई है। इन पुलों के निर्माण से लोगों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। बारिश ...
दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड अंतर्गत ग्राम गुमड़ा में आज एक नई क्रांति की सुखद आहट सुनाई दे रही है। यह कहानी किसी बड़े उद्योगपति की नहीं, बल्कि ...
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार आगामी जनगणना को सरल, सटीक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वगणना (सेल्फ ...
छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार...
वन मंडल केशकाल प्रांगण में जिला यूनियन स्तरीय तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यशाला 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य तेंदूपत्ता संग्रहण कार...
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों...