रायपुर(वीएनएस)।अम्बिकापुर उपसंचालक रोजगार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती हेतु 13 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन हेतु तिथि निर्धारित थी। ऑनलाइन पंजीकृत आवेदकों को लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग दिया जाना है। कोचिंग 04 मई 2026 से 04 जून 2026 प्रस्तावित हैं इच्छुक पंजीकृत आवेदक 30 अप्रैल तक रोजगार विभाग के पोर्टल- https://erojgar.cg.gov.in/में अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन में क्लिक कर प्रशिक्षण हेतु अपना पंजीयन करा सकते है अथवा अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वारोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर से संपर्क किया जा सकता है।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की अभिनव पहल “जर्नी ऑफ सैनिटेशन हाइजीन (JOSH) अब पूरे छत्तीसगढ़ के लिए स्वच्छता और स्वरोजगार का मॉडल बन गई है।
जिले के जगरगुण्डा में एजुकेशन सिटी के निर्माण की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ी और दूरदर्शी पहल की है। कलेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में इस महत्वाकांक...
कलेक्टर बीएस उइके ने लखपति दीदी पहल अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत शासकीय आईटीआई मजरकट्टा परिसर में स्थापित बिहान रसोई का कल ...
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 5 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रुपए क...
दावा निपटान आयुक्त एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा दुर्घटना में मृतक के परिजन को हुए अपहानि को दृष्टिगत रखते हुए दो लाख रूपए की प्रतिकर सहायता ...
पंचायती राज दिवस के अवसर पर धमतरी जिले में ग्राम लोकतंत्र का सशक्त और जीवंत स्वरूप देखने को मिला। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत...