गांजा पकड़ने गई पुलिस की गाड़ी चोरी, मोबाइल लोकेशन से चोर धराया

Posted On:- 2026-04-28




अंबिकापुर (वीएनएस)। अंबिकापुर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां गांजा तस्करी पकड़ने गई पुलिस की गाड़ी ही चोर लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए कुछ ही देर में वाहन बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस टीम को सत्तीपारा इलाके में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस स्टाफ जांच के लिए आसपास फैल गया, लेकिन इसी दौरान हड़बड़ी में बोलेरो वाहन में चाबी लगी रह गई।

इसी मौके का फायदा उठाकर मुकेश नामदेव नाम का शातिर युवक छत से कूदकर नीचे आया और सीधे पुलिस की बोलेरो लेकर फरार हो गया। जब पुलिसकर्मी वापस लौटे तो गाड़ी गायब देख हड़कंप मच गया।

मामला तब और गंभीर हो गया जब पता चला कि डीएसपी का मोबाइल फोन भी गाड़ी में ही रह गया है। पुलिस ने तुरंत मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की और उसी आधार पर पीछा करते हुए राम मंदिर के पास से बोलेरो को बरामद कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने आसपास दबिश देकर आरोपी को भी पकड़ लिया। इस अनोखी घटना की पुलिस महकमे में जमकर चर्चा हो रही है।



Related News
thumb

गर्मी में पानी की किल्लत से राहत देगा ग्रे-वॉटर प्लांट, 46 गांवों म...

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायतों में तरल अपशिष्ट (लिक्विड वेस्ट) के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए विकेन्द्रित अपशिष्ट जल श...


thumb

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जनभागीदारी से जल स्वावलंबन की नई मिसाल

जल जीवन मिशन, जिसे हर घर जल के रूप में भी जाना जाता है, भारत सरकार का एक अत्यंत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत के हर ...


thumb

श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हमारी जिम्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में श्रम विभाग के कार्यों और योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए...


thumb

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने पर नपाअध्यक्ष ने लाया निंदा प्...

नगर पालिका परिषद कवर्धा में आज परिषद की बैठक आयोजित किया गया, बैठक में लाये गये समस्त प्रस्तावों पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विस...


thumb

अग्निवीर भर्ती निःशुल्क कोचिंग के लिए 30 अप्रैल तक ऑनलाईन पंजीयन

अम्बिकापुर उपसंचालक रोजगार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती हेतु 13 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन हेतु तिथि निर्धारित थी। ऑनलाइन पंजीकृत ...


thumb

बजट में जनता पर कोई बोझ नही, कोई नया कर प्रस्तावित नही: चंद्रप्रकाश...

नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए विकास को नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया।