रायपुर (वीएनएस)। राजधानी में 50 लाख रुपए के चर्चित गबन मामले में नाम सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने बीरगांव नगर निगम के पार्षद ओमप्रकाश साहू को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पार्षद की गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह फैसला लिया।
50 लाख कैश लेकर फरार हुआ था ड्राइवर
खम्हारडीह थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल को कारोबारी के ड्राइवर कृष्णा साहू द्वारा 50 लाख रुपए और कार लेकर फरार होने का मामला सामने आया था। जांच में पुलिस ने ड्राइवर समेत उसके रिश्तेदारों और सहयोगियों को मिलाकर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें पार्षद ओमप्रकाश साहू और दुर्ग जिले के एक सरपंच भी शामिल हैं।
पार्षद पर रकम छिपाने का आरोप
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ड्राइवर के जीजा ने गबन की रकम पार्षद को सौंप दी थी। आरोप है कि पार्षद ने पुलिस से बचाने का झांसा देकर पैसे अपने पास रख लिए। उन्होंने 15 लाख रुपए की तस्वीर पुलिस को भेजी, जबकि बाकी 20 लाख रुपए छिपाकर रखने की कोशिश की, ताकि जांच को गुमराह किया जा सके। हालांकि पुलिस ने बाद में पूरी रकम बरामद कर ली।
कांग्रेस ने किया निलंबित
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने ओमप्रकाश साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पार्टी ने साफ किया है कि संगठन की छवि खराब करने वाले मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पार्षद की गिरफ्तारी और निलंबन के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायतों में तरल अपशिष्ट (लिक्विड वेस्ट) के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए विकेन्द्रित अपशिष्ट जल श...
जल जीवन मिशन, जिसे हर घर जल के रूप में भी जाना जाता है, भारत सरकार का एक अत्यंत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत के हर ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में श्रम विभाग के कार्यों और योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए...
नगर पालिका परिषद कवर्धा में आज परिषद की बैठक आयोजित किया गया, बैठक में लाये गये समस्त प्रस्तावों पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विस...
अम्बिकापुर उपसंचालक रोजगार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती हेतु 13 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन हेतु तिथि निर्धारित थी। ऑनलाइन पंजीकृत ...
नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए विकास को नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया।