अनियमितताओं पर चार कृषि आदान दुकानों के लाइसेंस 21 दिन के लिए निलंबित

Posted On:- 2026-04-30




रायपुर(वीएनएस)।खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। जशपुर कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक कृषि एवं अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) द्वारा विभिन्न विकासखंडों में कृषि आदान विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने और उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के उल्लंघन के चलते प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

कार्रवाई के तहत मेसर्स अन्नु कृषि केन्द्र (कांसाबेल), मेसर्स अन्नु सीड्स (कुनकुरी), मेसर्स मौसम बीज भंडार (कवई, विकासखंड बगीचा) तथा मेसर्स कृषि कल्प एग्रीकल्चर प्वाइंट (मुडाबहला, विकासखंड पत्थलगांव) के उर्वरक विक्रय लाइसेंस को उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश, 1985 के खंड 26 (A) के तहत 21 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।निलंबन अवधि के दौरान संबंधित प्रतिष्ठान रासायनिक उर्वरकों का विक्रय नहीं कर सकेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Related News
thumb

मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी विशेष पिछडी जनजाति क्षेत्र के लिए संजीवनी

मोबाइल मेडिकल यूनिट दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही है, जो घर-घर जाकर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, मुफ्त...


thumb

प्रभारी सचिव एल्मा ने पीएम स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मान...

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ जिले के प्रभारी सचिव पी.एस. एल्मा ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान मानपुर स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कू...


thumb

सुशासन तिहार की तैयारियां करें पूरी, आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनि...

जिले के प्रभारी सचिव पी.एस.एल्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के प्रगति समीक्षा की। इस दौरान वरिष्...


thumb

पोट्ठ लईका पहल” अभियान ने बच्चों के पोषण स्तर में उल्लेखनीय सुधार

छत्तीसगढ़ में कुपोषण के विरुद्ध चल रही मुहिम अब प्रभावी परिणामों के साथ एक मजबूत जन-आंदोलन का रूप लेती दिख रही है। राजनांदगांव जिले में प्रशासन के ...


thumb

सुशासन तिहार : सरकार की योजनाएं अब सीधे जनता तक, सुशासन तिहार 2026...

जिले में सुशासन को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने ‘सुशासन तिहार 2026’ की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। कलेक्टर अमित कुमार की...


thumb

पाँच पीढ़ियों से सहेजी गई 250 वर्ष पुरानी पांडुलिपि झिरमिट्टी में मिली

छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल से सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। ‘ज्ञानभारतम’ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभ...