रायपुर (वीएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने राज्य के श्रमिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी मेहनतकश श्रमिकों के सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि 1 मई का दिन श्रमिकों के परिश्रम, समर्पण और योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने का विशेष अवसर है।
मंत्री देवांगन ने कहा कि श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक खुशहाली के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों सहित सभी जरूरतमंद वर्गों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों और उनके परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ तेजी से उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित तीनों मंडलों- भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार मंडल और राज्य सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
मंत्री देवांगन ने कहा कि बीते सवा दो वर्षों में विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 800 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। इससे न केवल श्रमिकों बल्कि उनके परिवारों के सामाजिक और आर्थिक स्तर में भी सुधार आया है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मेंस) परीक्षा की नई समय-सारिणी जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा 16 से 19 मई तक होनी थी, लेकिन अभ्यार्थ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा है कि मातृशक्ति उनके लिए केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि सृजन, संस्कार और सामर...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक व्यवस्था को जनकेंद्रित और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से शासकीय अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश द...
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आज कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। हर व...
जिले के मारुति क्लीन कोल बांधाखार पावर प्लांट में गुरुवार देर रात ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। हादसे के बाद पूरे प्लांट प...
परिवहन विभाग ने राज्य के डेढ़ दर्जन से ज्यादा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी यानी आरटीओ (RTO) बदल दिए हैं। 30 अप्रैल को परिवहन विभाग के 20 अफ़सरों की तबा...