सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज जनगणना कार्य के अंतर्गत ग्राम खोपा पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों के साथ घर-घर जाकर नागरिकों से जानकारी प्राप्त की तथा कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य पूर्ण गंभीरता, सटीकता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार की सही जानकारी दर्ज करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंच सके।
कलेक्टर ने यह भी कहा कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों को आम नागरिकों के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक एकत्रित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भैयाथान, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है, जोकि 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएग...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत गांव-गांव, द्वार द्वार सुशासन की सरकार पहुंच रही है जोकि 10 जून 202...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत ग्राम खोपा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन की उपस्थि...
राज्य शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं जिला सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर के मार्...
जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ...
जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ...