व्यापारियों की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर

Posted On:- 2026-05-02




बीजापुर में अनुविभागीय अधिकारी ने ली अहम बैठक

बीजापुर (वीएनएस)।  अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बीजापुर  जागेश्वर कौशल द्वारा व्यापारिक संघ एवं विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों, दुकानदारों तथा होटल एवं खान.पान व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान दुकानों के रख-रखाव, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, एक्सपायरी सामग्री की पहचान एवं निस्तारण, पॉलिथीन के उपयोग तथा स्वच्छता संबंधी नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, एक्सपायरी उत्पादों को तुरंत हटाने तथा निर्धारित नियमों के अनुसार डिस्पोजल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पॉलिथीन के सीमित एवं नियमबद्ध उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिनमें नगर पालिका, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग, श्रम विभाग तथा यातायात विभाग के प्रतिनिधि शामिल थे। इस दौरान बीएमओ बीजापुर डॉ. विकास गवेल, नगर पालिका सीएमओ बंशीलाल नुरुटी, फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर  डीके देवांगन, श्रम निरीक्षक सोपान कर्णेवार एवं यातायात प्रभारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों से प्रशासन का सहयोग करने एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की ताकि शहर में स्वच्छ एवं सुरक्षित व्यापारिक वातावरण बना रहे।



Related News
thumb

मजदूर दिवस पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने कर कमलो...


thumb

कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने मजदूरों के साथ पंगत में बैठकर किया ...

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र या...


thumb

श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के पावन अवसर पर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न...


thumb

धन्नू के बनाए मटके बुझा रहे है लोगों की प्यास

एक कुम्हार के हाथों से गढ़ी मिट्टी की खुशबू आज पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना रही है। उसके बनाए मटके न केवल लोगों की प्यास बुझा रहे हैं, बल्कि गर्मी...


thumb

एसटीपी से उपचारित जल के पुनः उपयोग के संबंध में बैठक संपन्न

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा ग्राम कचांदुर में समोदा नाला के समीप निर्माणाधीन 150 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) एवं नगर पालिक निग...


thumb

सुशासन तिहार : जन समस्या निवारण शिविर का आगाज

जिले में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आयोजित समाधान शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ आज नगर निगम दुर्ग के चंद्रशेख...