बीजापुर में एक्सपायरी कॉस्मेटिक नष्ट, 24 कोटपा चालान

Posted On:- 2026-05-02




सही दवा-शुद्ध आहार, अभियान

बीजापुर (वीएनएस)। सही दवा-शुद्ध आहार -यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के अंतर्गत औषधि प्रकोष्ठ बीजापुर द्वारा विकासखंड भोपालपटनम सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान मेडिकल दुकानों के साथ-साथ कॉस्मेटिक एवं फैंसी दुकानों के विक्रय परिसरों की भी गहन जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी कॉस्मेटिक उत्पादों को तत्काल नष्ट कराया गया तथा दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई। मेडिकल दुकानों में औषधियों के भंडारण, अभिलेख संधारण एवं क्रय.विक्रय प्रक्रिया की बारीकी से जांच की गई। क्रय-विक्रय बिलों का सत्यापन, दवाओं की लेबलिंग (निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि, बैच नंबर एवं भंडारण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकांश प्रतिष्ठानों में व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जबकि कुछ स्थानों पर आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए।

विक्रेताओं को केवल लाइसेंसधारी स्रोतों से ही प्रसाधन सामग्री क्रय करने तथा नकली एवं डुप्लिकेट उत्पादों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। इसी क्रम में शासकीय अस्पतालों में वैक्सीन के उचित कोल्ड चेन की जांच जिला वैक्सीन सेंटर, टीकाकरण केंद्र बीजापुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम में भी की गई। जन जागरूकता अभियान के तहत जिला अस्पताल में डॉ. राहुल राठौर की उपस्थिति में एंटीबायोटिक के दुरुपयोग (मिसयूज) एवं एडवर्स ड्रग रिएक्शन की रिपोर्टिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।

नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 5 थोक एवं 5 रिटेल मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच में नारकोटिक एवं  GLP-1 श्रेणी की औषधियां नहीं पाई गईं, लेकिन इनके नियमों के संबंध में दुकानदारों को जागरूक किया गया।

कोटपा (COTPA) अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों एवं स्कूलों के आसपास खुलेआम सिगरेट एवं तंबाकू बेचने एवं सेवन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 24 चालान बनाए गए जिससे 4800 रुपये की वसूली की गई। इस अभियान मे कोटपा नोडल अधिकारी डॉ. मनोज लंबाड़ी बीएमओ डॉ. के चेलापति राव एवं जिला अस्पताल से डॉ. राहुल राठौर थाना प्रभारी  जीवन लाल जांगड़े सहित औषधि निरीक्षक तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।



Related News
thumb

मजदूर दिवस पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने कर कमलो...


thumb

कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने मजदूरों के साथ पंगत में बैठकर किया ...

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र या...


thumb

श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के पावन अवसर पर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न...


thumb

धन्नू के बनाए मटके बुझा रहे है लोगों की प्यास

एक कुम्हार के हाथों से गढ़ी मिट्टी की खुशबू आज पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना रही है। उसके बनाए मटके न केवल लोगों की प्यास बुझा रहे हैं, बल्कि गर्मी...


thumb

एसटीपी से उपचारित जल के पुनः उपयोग के संबंध में बैठक संपन्न

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा ग्राम कचांदुर में समोदा नाला के समीप निर्माणाधीन 150 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) एवं नगर पालिक निग...


thumb

सुशासन तिहार : जन समस्या निवारण शिविर का आगाज

जिले में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आयोजित समाधान शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ आज नगर निगम दुर्ग के चंद्रशेख...