बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार : सीईओ ने सुदूरवर्ती ग्राम कंदाड़ी में लगाई चौपाल

Posted On:- 2026-05-02




आम पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)।  सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने अभियान के प्रथम दिवस जिला पंचायत के सीईओ  हरेश मंडावी ने आज कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुदूरवर्ती सरहदी ग्राम पंचायत कंदाड़ी में कोटरी नदी को पार करके पहुंचे, जहां पर आयोजित शिविर में उन्होंने आम पेड़ के नीचे ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनीं। कभी अतिसंवेदनशील इलाके के तौर पर जाने जाने वाले इस ग्राम के ग्रामीणों ने पहली बार आला अधिकारी को अपने बीच पाकर काफी प्रसन्नता जाहिर की।

इस दौरान जिला सीईओ श्री मंडावी ने बताया कि बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार और नियद नेल्लानार योजना 2.0 में पूरे कोयलीबेड़ा ब्लॉक को शामिल किया गया है और प्रदेश सरकार की मंशानुसार कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन द्वारा अधिसूचित 31 योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि जब तक प्रत्येक पात्र हितग्राही को इसका लाभ नहीं मिल जाता, तब तक शिविर लगाकर इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से सिलसिलेवार उनकी समस्याएं और मांगों की जानकारी ली।

ग्राम पंचायत कंदाड़ी की सरपंच श्रीमती मैनी कचलामी ने बताया कि ज्यादातर ग्रामीण आधार, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड में नामों में विसंगतियां होने के कारण अनेक योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। ग्रामीणों ने प्रमुख रूप से पेयजल की समस्या बताते हुए उसके निदान के लिए आग्रह किया, जिस पर सीईओ ने बोर खनन कराने की सहमति प्रदान की। इसके साथ ही सीसी रोड निर्माण और स्कूल में बाउड्रीवल निर्माण कराने तथा आश्रित ग्राम आलदंड की प्राथमिक शाला भवन के जर्जर होने पर किचन शेड और अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत करने की सहमति दी। इस दौरान जिला सीईओ ने ग्राम आलदंड में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निरीक्षण किया, जिसे 11.69 लाख रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है।

होनहार छात्रा कु अमिला से की भेंट

इस दौरान सीईओ  मण्डावी ग्रामीण  आयतु नरेटी के  घर पहुंचे, जहां उनकी पुत्री कु. अमिला नरेटी से भेंट की। पूछने पर पता चला कि वह बीएससी 71 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण है और  आगे एमएससी की पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं। इस पर सीईओ ने आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद करने की बात कही।

ओरछागांव शिविर में पहुंचे ग्रामीणों के बीच

जिला सीईओ  मंडावी ने इसके पश्चात् महाराष्ट्र के सीमावर्ती ग्राम ओरछा गांव (गोपालपुर) में आयोजित शिविर में हिस्सा लिया। पंचायत सचिव के द्वारा ग्रामीणों को बस्तर मुन्ने कार्यक्रम में सम्मिलित 31 योजनाओं की जानकारी नहीं दे पाने पर नाराजगी जताते हुए पूरी जानकारी के साथ गाँव में फिर से शिविर लगाने के निर्देश जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के सीईओ  उदय नाग को दिए। साथ ही ग्रामीणों से समस्याओं के बारे में पूछा, जिस पर ग्राम पंचायत ओरछा गांव की सरपंच श्रीमती सविता गोटा ने बिजली के लो-वोल्टेज और पेयजल की समस्या दूर करने और स्कूल मार्ग पर सीसी रोड निर्माण करने की मांग की, जिस पर उन्होंने समुचित कार्रवाई करने की बात कही।  मंडावी ने महाराष्ट्र की सीमा से लगी नदी का अवलोकन भी किया।



Related News
thumb

मजदूर दिवस पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने कर कमलो...


thumb

कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने मजदूरों के साथ पंगत में बैठकर किया ...

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र या...


thumb

श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के पावन अवसर पर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न...


thumb

धन्नू के बनाए मटके बुझा रहे है लोगों की प्यास

एक कुम्हार के हाथों से गढ़ी मिट्टी की खुशबू आज पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना रही है। उसके बनाए मटके न केवल लोगों की प्यास बुझा रहे हैं, बल्कि गर्मी...


thumb

एसटीपी से उपचारित जल के पुनः उपयोग के संबंध में बैठक संपन्न

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा ग्राम कचांदुर में समोदा नाला के समीप निर्माणाधीन 150 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) एवं नगर पालिक निग...


thumb

सुशासन तिहार : जन समस्या निवारण शिविर का आगाज

जिले में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आयोजित समाधान शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ आज नगर निगम दुर्ग के चंद्रशेख...