AC फटने से इमारत में लगी आग, 9 लोगों की मौत

Posted On:- 2026-05-03




नई दिल्ली (वीएनएस)। राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके से रविवार तड़के दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के मासूम बच्चे सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतकों के शरीर पूरी तरह झुलस गए हैं।

तड़के 3:45 बजे मची चीख-पुकार
अधिकारियों के मुताबिक, दमकल विभाग को सुबह करीब 3:47 बजे आग की सूचना मिली। जब तक फायर टेंडर मौके पर पहुँचते, आग ने दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था। 14 दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब 12 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

AC ब्लास्ट बना मौत का कारण?
शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी (AC) में हुआ धमाका बताया जा रहा है। धमाका इतना जोरदार था कि आग तेजी से ऊपर की मंजिलों की ओर फैली। 

पुलिस के अनुसार आग दूसरी मंजिल के एक फ्लैट से शुरू हुई। दूसरी मंजिल पर 4 लोगों की दम घुटने और जलने से मौत हो गई। तीसरी मंजिल पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद होने के कारण वे वहीं फंस गए और आग की लपटों की चपेट में आ गए।

मृतकों में मासूम बच्चा भी शामिल
इस हादसे में मरने वालों में 4 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 साल का मासूम बच्चा शामिल है। मृतकों में जैन परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं जो इमारत की अलग-अलग मंजिलों पर रहते थे। गंभीर रूप से झुलसे 4 लोगों को पास के जीटीबी (GTB) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।



Related News
thumb

ऑपरेशन ‘म्यूल हंटर’: 17 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 21 ठग गिरफ्तार

राजस्थान में साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नागौर पुलिस ने करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है।


thumb

उत्तर भारत में मौसम का कहर: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-...

त्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को चौंका दिया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब सहित कई इलाकों में रविवार...


thumb

कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के पास फिर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने दी धमकी

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले रेस्टोरेंट 'कैप्स कैफे' के पास एक बार फिर गोलीबारी की गई। यह फायरिंग उनके कैफे के पास स्थित रेस्टोरेंट पर की गई। ...


thumb

चेन्नई एयरपोर्ट पर हड़कंप: चलती फ्लाइट से कूदा यात्री, बड़ा हादसा टला

रविवार तड़के चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक यात्री ने चलती फ्लाइट का इमरजेंसी दरवाजा खोलकर अचानक छलांग लगा दी। एअर...


thumb

कांग्रेस सांसद तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान पर लगे आरोपों पर ...

कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लग रहे आरोपों को लेकर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है।