निषाद बंधु जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक चंद्राकर

Posted On:- 2026-05-04




दुर्ग (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज संगठन युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित दुर्ग जिला स्तरीय निषाद बंधु टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन ग्राम कोलिहापुरी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा)  ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

इस वर्ष पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के निषाद समाज के 13 परिक्षेत्रों से 13 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दो दिवसीय इस आयोजन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। 

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का ही माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। निषाद समाज द्वारा पहली बार इस तरह की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करना अत्यंत सराहनीय पहल है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी सामाजिक बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं कि आप अपने समाज के युवाओं को खेल के मैदान तक लाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। हमारी सरकार भी ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं आयोजक मंडल को आश्वस्त करता हूं कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।” समाज के युवाओं में खेल को लेकर दिखा उत्साह और एकजुटता इस बात का प्रमाण है कि आने वाले समय में दुर्ग जिले से राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलकर समाज व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

निषाद समाज जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. धनश्याम निषाद, उपाध्यक्ष बीरेंद्र निषाद, बुधारू राम निषाद, खिलावन निषाद, संतोष जलतारे, पीपरछेड़ी सरपंच श्रीमती ललिता निषाद, झोला सरपंच कौशल निषाद, केवल निषाद, कोमल देव निषाद, वीरेंद्र निषाद, भोजराम निषाद, संतोषी निषाद, ईश्वर निषाद सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

बंगाल-असम जीतने का जश्न मनाएगा बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ, जयस्तंभ चौक...

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आज 4 मई को राजधानी रायप...


thumb

सीएम साय ने श्रमिकों संग बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी

सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में एक बेहद आत्मीय और संवेदनशील दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निर्माणाधी...


thumb

पीएम आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश

कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में आज एक अत्यंत भावनात्मक, आत्मीय और जनसरोकारों से जुड़ा दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक सामान...


thumb

टेस्ट फायरिंग के दौरान फटा रायफल का चैंबर, जवान घायल

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस लाइन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नियमित टेस्ट फायरिंग के दौरान अचानक एक बड़ा हादसा हो गया। फायरिंग अभ्यास के ...


thumb

बिलाईगढ़ में संदिग्ध मांस बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गि...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस बिक्री के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया ...


thumb

दुर्ग में सियासी संग्राम: ‘अहमदाबाद से सरकार’ बनाम ‘छत्तीसगढ़ एटीएम...

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर दुर्ग में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश के मंत्री गजेंद्र यादव के...