तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने बनाई जबरदस्त बढ़त

Posted On:- 2026-05-04




चेन्नई (वीएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा के चुनावों की मतगणना में पूर्वाह्न 11 बजे तक के प्राप्त रूझानों में तमिलागा वेट्ट्री कषगम (टीवीके) ने बड़ा उलटफेर करते हुए 109 सीटों पर बढ़त बनायी है।

चुनाव आयोग के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक 234 में से 233 सीटों के रूझान प्राप्त हुये है जिनमें टीवीके 109 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्नाद्रमुक 62 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। इस चुनाव में टीवीके ने अन्नाद्रमुक को कड़ी टक्कर दी है। द्रमुक 41 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है।

पीएमके छह सीटों पर, कांग्रेस पांच, भाजपा तीन, भाकपा दो, माकपा एक अन्य चार सीटों पर आगे चल रहे हैं।

गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एकल चरण में मतदान हुआ था। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुयी।



Related News

thumb

राजनाथ ने किया नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का उदघाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को न्यू कैंट स्थित कोबरा ऑडिटोरियम ग्राउंड में भारतीय सेना द्वारा आयोजित ‘नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026’ का दीप प्रज...


thumb

जोरहाट से भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने गौरव गोगोई को हराया

असम के जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई को 23182 वोटों स...


thumb

असम चुनाव : रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों में असम में एक बार फिर भाजपा की मजबूत वापसी के संकेत मिल रहे हैं।


thumb

पश्चिम बंगाल मतगणना : रूझानों में भाजपा आगे, तृणमूल के कई दिग्गज पीछे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मतगणना के पहले दौर के बाद भारतीय जनता पार्टी ने काफी बढ़त हासिल कर ली है और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई शीर्...