तमिलनाडु (वीएनएस)। विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन अपनी ही सीट से चुनाव हार गए हैं, जिससे डीएमके को बड़ा झटका लगा है और पार्टी की करीब 10 साल पुरानी सरकार सत्ता से बाहर होती दिख रही है।
इस चुनाव में सबसे बड़ा उभार अभिनेता विजय थलापति की पार्टी टीवीके का रहा है। पार्टी ने अकेले दम पर 110 सीटों पर बढ़त बनाकर सभी को चौंका दिया है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 117 है, ऐसे में टीवीके अपने दम पर सरकार बनाने के बेहद करीब पहुंच गई है।
तमिलनाडु की राजनीति में फिल्मी सितारों के राजनीति में आने का लंबा इतिहास रहा है, लेकिन इस बार विजय की एंट्री ने स्थापित राजनीतिक दलों के समीकरण ही बदल दिए हैं। जहां स्टालिन अपनी स्थिति को मजबूत मान रहे थे, वहीं पहली बार चुनावी मैदान में उतरी टीवीके ने अप्रत्याशित प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया।
इन चुनाव नतीजों का असर सिर्फ तमिलनाडु तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के चुनावों ने देश के राजनीतिक परिदृश्य को नई दिशा दी है, जहां कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को न्यू कैंट स्थित कोबरा ऑडिटोरियम ग्राउंड में भारतीय सेना द्वारा आयोजित ‘नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026’ का दीप प्रज...
असम के जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई को 23182 वोटों स...
भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों में असम में एक बार फिर भाजपा की मजबूत वापसी के संकेत मिल रहे हैं।
तमिलनाडु विधानसभा के चुनावों की मतगणना में पूर्वाह्न 11 बजे तक के प्राप्त रूझानों में तमिलागा वेट्ट्री कषगम (टीवीके) ने बड़ा उलटफेर करते हुए 109 सी...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मतगणना के पहले दौर के बाद भारतीय जनता पार्टी ने काफी बढ़त हासिल कर ली है और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई शीर्...