असम चुनाव : रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार

Posted On:- 2026-05-04




गुवाहाटी (वीएनएस)। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों में असम में एक बार फिर भाजपा की मजबूत वापसी के संकेत मिल रहे हैं। 126 विधानसभा सीटों में से अब तक के रुझानों में भाजपा 79 सीटों पर बढ़त बनाकर बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है, जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर सिमटी हुई नजर आ रही है। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को दो सीटों पर बढ़त मिली है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं गौरव गोगोई जोरहाट सीट से शुरुआती रुझानों में 9 हजार से अधिक वोटों से पीछे हैं।

राज्य के 35 जिलों में बनाए गए 40 केंद्रों पर मतगणना जारी है। बड़े जिलों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जैसे नगांव में तीन स्थानों पर गिनती हो रही है, जबकि कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में दो-दो केंद्र बनाए गए हैं।

इस चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 59 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। कांग्रेस ने सबसे अधिक 99 उम्मीदवार उतारे, जबकि भाजपा ने 90 सीटों पर चुनाव लड़ा। एआईयूडीएफ ने 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे।

एनडीए के सहयोगियों में असम गण परिषद ने 26 और बोडो पीपुल्स फ्रंट ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा। विपक्षी दलों में राइजर दल, असम जातीय परिषद, माकपा और अन्य क्षेत्रीय दल भी मैदान में रहे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल ने भी 18-18 सीटों पर किस्मत आजमाई।

9 अप्रैल को हुए मतदान में 2.50 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने हिस्सा लिया था और कुल 85.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शुरुआती रुझानों के मुताबिक राज्य में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने की राह पर नजर आ रही है।



Related News

thumb

राजनाथ ने किया नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का उदघाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को न्यू कैंट स्थित कोबरा ऑडिटोरियम ग्राउंड में भारतीय सेना द्वारा आयोजित ‘नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026’ का दीप प्रज...


thumb

जोरहाट से भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने गौरव गोगोई को हराया

असम के जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई को 23182 वोटों स...


thumb

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने बनाई जबरदस्त बढ़त

तमिलनाडु विधानसभा के चुनावों की मतगणना में पूर्वाह्न 11 बजे तक के प्राप्त रूझानों में तमिलागा वेट्ट्री कषगम (टीवीके) ने बड़ा उलटफेर करते हुए 109 सी...


thumb

पश्चिम बंगाल मतगणना : रूझानों में भाजपा आगे, तृणमूल के कई दिग्गज पीछे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मतगणना के पहले दौर के बाद भारतीय जनता पार्टी ने काफी बढ़त हासिल कर ली है और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई शीर्...