शकुंतला फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय दाई दिवस पर सौहद्रा पठारी को सम्मानित किया

Posted On:- 2026-05-05




रायपुर (वीएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय दाई दिवस के अवसर पर शकुंतला फाउंडेशन द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र अमलेश्वर में कार्यरत दाई श्रीमती सौहद्रा पठारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व फाउंडेशन की संस्थापिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती स्मिता सिंह ने किया।

इस मौके पर श्रीमती पठारी को उनके लंबे और समर्पित सेवा कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वे पिछले 30 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अब तक 3000 से अधिक सुरक्षित प्रसव करा चुकी हैं। साथ ही, वे आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कार से जुड़े कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्मिता सिंह ने उपस्थित महिलाओं और प्रसूताओं को स्तनपान के महत्व, नवजात शिशुओं की गर्मी में देखभाल और त्वचा संरक्षण जैसे जरूरी विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत दाई दीदियां समाज की रीढ़ हैं और उनके योगदान को पहचान मिलना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर अन्य दाई कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

शकुंतला फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। यह आयोजन उसी दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव-कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सख्त निर्देश के बाद पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच अपूर्ण सड़क भाग के मरम्मत कार्य में अब आई तेजी


thumb

नौकरी दिलाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक-क्लर्क गिरफ्तार

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शिक्षा विभाग सहित कई सरकारी विभागों में नौकरी दि...


thumb

एसआई-एएसआई समेत 136 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

रायपुर कमिश्नरेट में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के ताबदले हुए है। यह आदेश पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने जारी किया है। जारी आदेश में करीब 136 पुलि...


thumb

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत ममता की तानाशाही के अंत की शुरुआत: बृ...

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है , उन्होंने इसे ...


thumb

जयस्तंभ चौक पर भाजपा का जश्न, जीत पर बांटी गई झालमुड़ी

पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न रायपुर के जयस्तंभ चौक पर भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा उत्साह और उमंग के ...