मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव-कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी

Posted On:- 2026-05-05




बारिश से पहले यातायात सुगम बनाने पर जोर

रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सख्त निर्देश के बाद पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच अपूर्ण सड़क भाग के मरम्मत कार्य में अब आई तेजी। विगत दिवस बलरामपुर में आयोजित सरगुजा संभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस सड़क की खराब स्थिति और मरम्मत में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि अपूर्ण सड़क के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए इस मार्ग का शीघ्र सुधार अत्यंत आवश्यक है। इसके बाद विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए मरम्मत कार्य को प्राथमिकता में रखा गया है।

शासन के प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी पत्र अनुसार पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग के अपूर्ण भाग के मरम्मत हेतु पूर्व में प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। मरम्मत कार्य को जोनल एजेंसी के माध्यम से शीघ्र शुरू किया जाएगा। यदि जोनल एजेंसी उपलब्ध नहीं होती है, तो संबंधित संभागों के प्रचलित अनुबंध के अंतर्गत भी कार्य संपादित किया जा सकेगा।

इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता अंबिकापुर को निर्देशित किया गया है कि वे मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक अपना मुख्यालय कुनकुरी में स्थापित करें, ताकि कार्यों की सतत निगरानी और त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न हो। मुख्यमंत्री साय ने इस कार्य को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि सड़क मरम्मत में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस पहल से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बरसात के दौरान संभावित बाधाओं से भी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद तेज हुई यह कार्रवाई क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और लंबे समय से लंबित इस सड़क सुधार कार्य को अब गति मिल रही है ।



Related News
thumb

शकुंतला फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय दाई दिवस पर सौहद्रा पठारी को सम्...

अंतर्राष्ट्रीय दाई दिवस के अवसर पर शकुंतला फाउंडेशन द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र अमलेश्वर में कार्यरत...


thumb

नौकरी दिलाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक-क्लर्क गिरफ्तार

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शिक्षा विभाग सहित कई सरकारी विभागों में नौकरी दि...


thumb

एसआई-एएसआई समेत 136 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

रायपुर कमिश्नरेट में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के ताबदले हुए है। यह आदेश पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने जारी किया है। जारी आदेश में करीब 136 पुलि...


thumb

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत ममता की तानाशाही के अंत की शुरुआत: बृ...

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है , उन्होंने इसे ...


thumb

जयस्तंभ चौक पर भाजपा का जश्न, जीत पर बांटी गई झालमुड़ी

पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न रायपुर के जयस्तंभ चौक पर भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा उत्साह और उमंग के ...