अमेरिका में फिर शुरू होगा पुराना प्रेसिडेंशियल फिटनेस टेस्ट कार्यक्रम

Posted On:- 2026-05-06




वाशिंगटन (वीएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पुराने “प्रेसिडेंशियल फिटनेस टेस्ट” कार्यक्रम को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम पहले अमेरिकी स्कूलों में बच्चों की शारीरिक फिटनेस जांचने के लिए चलाया जाता था, लेकिन बराक ओबामा सरकार के दौरान इसे बंद कर दिया गया था। व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रंप ने खिलाड़ियों, अधिकारियों और बच्चों के साथ मिलकर युवाओं में फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने की बात कही।

इस कार्यक्रम में मशहूर गोल्फ ब्रायसन डीचैम्ब्यू, गोल्फर गैरी प्लेयर और पूर्व एनएचएल खिलाड़ी टी. जे. ओशी जैसे पेशेवर एथलीट भी शामिल हुए। ट्रंप ने कहा, आज मैंने एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें राष्ट्रीय युवा खेल और फिटनेस को मान्यता दी गई है। साथ ही, मैंने नए और फिर से शुरू किए गए 'प्रेसिडेंशियल फिटनेस टेस्ट अवार्ड' की पहली प्रति पर भी हस्ताक्षर किए हैं। यह एक ऐसा प्रमाणपत्र है जो शारीरिक फिटनेस के 'गोल्ड स्टैंडर्ड' (सर्वोच्च मानक) को हासिल करने की उपलब्धि को मान्यता देता है।

यह कार्यक्रम जॉन एफ. केनेडी के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था। 2013 में एक नया कार्यक्रम आने से पहले यह लंबे समय तक अमेरिकी स्कूलों का एक अहम हिस्सा रहा था। ट्रंप ने अपने भाषण में खेल प्रतियोगिता और अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा अमेरिका की पहचान है और देश को आगे बनाए रखने के लिए जरूरी है।

स्वास्थ्य और मानव सेवा सचिव रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर ने कहा, अब हम दुनिया के सबसे ज्यादा बीमार देशों में से एक बन गए हैं। हमारे बच्चों में मोटापे का स्तर 5 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत तक पहुंच गया है। 70 प्रतिशत वयस्क मोटे या ज़्यादा वज़न वाले हैं और 77 प्रतिशत बच्चे सैन्य सेवा के लिए जरूरी शारीरिक मानकों को पूरा नहीं कर पाते हैं।



Related News
thumb

ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए ड्राफ्ट प्रस्ताव भेज दिया है। ईरान के ड्राफ्ट प्रस्ताव पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्र...


thumb

होर्मुज में तनाव चरम पर, ईरान ने दी चेतावनी-हमारे जहाजों को छुआ त...

ईरान के आईआरजीसी ने फारस की खाड़ी में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को सीधी चेतावनी दी है, जिसमें कहा गया है कि ईरानी जहाजों पर किसी भी हमले का जवाब भारी म...


thumb

पुतिन ने दिए यूक्रेन युद्ध खत्म होने के संकेत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध खत्म होने के संकेत दिए हैं। मॉस्को में विक्ट्री परेड समारोह के बाद एक आश्चर्यजनक बयान देते हुए प...


thumb

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्धविराम की घोषणा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के युद्धविराम पर सहमति बन गई है। उन्होंने इसे लंबे समय से चल रहे युद...


thumb

होर्मुज पर बढ़ती चिंता के बीच रूस-यूएई ने की बातचीत

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति को लेकर महत्वपूर...


thumb

अबू धाबी पहुंचे विक्रम मिस्री, फ्रांस और यूएई संग हुई त्रिपक्षीय बैठक

अमेरिका और ईरान में जारी भीषण तनाव के बीच भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। अबूधाबी में विदेश सचिव मिस्री ने फ्रांस और यू...