'गाय एक अनुसंधान' को अंतरराष्ट्रीय शोध मंच पर मिली जगह

Posted On:- 2026-05-09




मनोहर गौशाला खैरागढ़ के गौ आधारित कार्य अब वैश्विक शोध समुदाय तक पहुंचेंगे

रायपुर (वीएनएस)। खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला के गौ आधारित अनुसंधान एवं प्राकृतिक कृषि संबंधी कार्यों को अंतरराष्ट्रीय शोध मंच तक पहुंच मिली है। गौ विज्ञान, प्राकृतिक कृषि और भारतीय पारंपरिक ज्ञान पर आधारित पुस्तक “गाय एक अनुसंधान” अब ResearchGate⁠� पर उपलब्ध है। इससे गौ आधारित अध्ययन एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े कार्य वैश्विक शोध समुदाय तक पहुंच सकेंगे।

डॉ. अखिल जैन ने बताया कि गौ सेवा केवल आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि कृषि, पर्यावरण, स्वास्थ्य और ग्रामीण आत्मनिर्भरता से जुड़े अध्ययन एवं प्रयोगों का भी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इसी उद्देश्य से गौ आधारित उत्पादों, जैविक खेती और प्राकृतिक कृषि पर लंबे समय से कार्य एवं प्रयोग किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गौशाला द्वारा “फसल अमृत”, “मनोहर ऑर्गेनिक गोल्ड”, गोबर आधारित उत्पादों तथा प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण जैसे प्रयासों के माध्यम से किसानों और समाज को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुस्तक के रिसर्चगेट पर उपलब्ध होने को खैरागढ़ और छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इसे गौ विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को व्यापक शोध समुदाय तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।



Related News
thumb

अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने 23 माताओं का क...

अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन, रायपुर द्वारा जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एक्शन, कैम्पियन स्कूल परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया...


thumb

भिलाई का पहला सखी वन स्टॉप सेंटर होगा शुरू, विधायक रिकेश सेन करेंगे...

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता और त्वरित परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भिलाई का पहला “सखी वन स्...


thumb

रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद पटवारी निलंबित

भूमि बंटवारे के एवज में कथित रूप से रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद अहिवारा तहसील में पदस्थ पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से नि...


thumb

गोलबाजार पुलिस ने लापता बच्चें को चंद घण्टों में खोजकर परिवार को सौपा

राजधानी के गोलबाजार थाना क्षेत्र में लापता हुए 2 वर्षीय मासूम बच्चे को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में तलाश कर सुरक्षित परिजनों को ...