रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद पटवारी निलंबित

Posted On:- 2026-05-09




भूमि बंटवारे के नाम पर 45 हजार लेने का आरोप

दुर्ग (वीएनएस)। भूमि बंटवारे के एवज में कथित रूप से रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद अहिवारा तहसील में पदस्थ पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम भिलाई-03 को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

जांच में सामने आया कि पक्षकार से भूमि बंटवारे के नाम पर 45 हजार रुपए लिए गए थे। तहसीलदार अहिवारा द्वारा वायरल वीडियो की जांच के दौरान भूमिस्वामी उत्तम टंडन, अमन कुमार टंडन और पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर के बयान दर्ज किए गए।

पटवारी ने अपने बयान में स्वीकार किया कि उसने पक्षकार की माता से राशि ली थी। वायरल वीडियो में वह वेतन मिलने के बाद रकम लौटाने की बात कहते दिखाई दिया। मामले को कर्तव्य में गंभीर लापरवाही और आचरण नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में मानते हुए एसडीएम महेश सिंह राजपूत ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबन आदेश जारी किया।

निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय अहिवारा निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।



Related News
thumb

अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने 23 माताओं का क...

अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन, रायपुर द्वारा जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एक्शन, कैम्पियन स्कूल परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया...


thumb

भिलाई का पहला सखी वन स्टॉप सेंटर होगा शुरू, विधायक रिकेश सेन करेंगे...

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता और त्वरित परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भिलाई का पहला “सखी वन स्...


thumb

'गाय एक अनुसंधान' को अंतरराष्ट्रीय शोध मंच पर मिली जगह

खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला के गौ आधारित अनुसंधान एवं प्राकृतिक कृषि संबंधी कार्यों को अंतरराष्ट्रीय शोध मंच तक पहुंच मिली है


thumb

गोलबाजार पुलिस ने लापता बच्चें को चंद घण्टों में खोजकर परिवार को सौपा

राजधानी के गोलबाजार थाना क्षेत्र में लापता हुए 2 वर्षीय मासूम बच्चे को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में तलाश कर सुरक्षित परिजनों को ...